आरआरबी की पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन करने की आज यानी 14 अक्टूबर को आखिरी तारीख है. इस भर्ती के तहत कुल 590 पदों को भरा जाना है. जिन योग्य उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू हुई थी. वहीं उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना होगा कि फॉर्म भरने की अंतिम तारीख आज रात 11:59 बजे तक ही है. आज आवेदन करने के बाद उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2026 तक फीस जमा कर सकेंगे, वहीं फॉर्म में सुधार के लिए 17 से 26 अक्टूबर तक का समय मिलेगा.
कितने पदों पर कितनी है वैकेंसी?
- नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट- 365 पद
- फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड)- 118 पद
- हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड-2- 43 पद
- लैब असिस्टेंट ग्रेड-2- 31 पद
- रेडियोग्राफर-एक्स-रे टेक्निशियन- 25 पद
- ईसीजी टेक्नीशियन- 4 पद
- ऑप्टोमेट्रिस्ट- 2 पद
- डायलिसिस टेक्निशियन- 1 पद
- ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थैरेपिस्ट- 1 पद
भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से जरूरी शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए. इसमें बीएससी, डिप्लोमा, जीएनएम, डी. फार्मेसी और डीएमएलटी जैसी योग्यताएं अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित है. उदाहरण के तौर पर नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी का 3 साल का कोर्स या बीएससी नर्सिंग के डिग्री होनी चाहिए. फार्मासिस्ट पद के लिए फार्मेसी में ग्रेजुएशन की डिग्री या डॉक्टर ऑफ फार्मेसी के साथ फार्मासिस्ट के रूप में रजिस्ट्रेशन जरूरी है. वहीं रेडियोग्राफर के लिए 12वीं में फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ रेडियोग्राफर या डिप्लोमा मांगा गया है. लैब असिस्टेंट के लिए साइंस विषयों के साथ 12वीं और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए.
आयु सीमा और फीस
आयु सीमा की बात करें तो भर्ती में न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल तक है. आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी. अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग हो सकती है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले संबंधित पद की शर्तें देखनी होगी. इसके अलावा इस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये, एससी, एसटी और आरक्षित कैटेगरी को 250 रुपये और महिला उम्मीदवारों को भी 250 रुपये देने होंगे. वहीं आपको बता दें कि इस भर्ती में सीबीटी में शामिल होने के बाद नियमानुसार उम्मीदवार की फीस वापस की जाएगी. इसमें जनरल, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को बैंक फीस काट कर 400 रुपये, वहीं एससी, एसटी, महिला और दूसरे एलिजिबल उम्मीदवारों को 250 रुपये वापस मिलेंगे.
ये भी पढ़ें-एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
कैसे भरें पैरामेडिकल भर्ती का फॉर्म?
- इस भर्ती के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद वेबसाइट पर आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 से संबंधित लिंक खोलें.
- अब नए उम्मीदवार के पहले रजिस्ट्रेशन करके अपना अकाउंट बनाएं.
- लॉगिन करने के बाद पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
- अब अपनी पात्रता के अनुसार पद और संबंधित आरआरबी ऑप्शन चुनें.
- इसके बाद निर्धारित निर्देशों के अनुसार फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- अब फीस का पेमेंट करके अंतिम रूप से फॉर्म को चेक कर लें.
- लास्ट में फॉर्म सबमिट करके कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.
ये भी पढ़ें-राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
