Headlines

Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर


 टॉम हॉलैंड की सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपाया हुआ है. रिलीज के पहले दिन तो इस फिल्म ने बंपर कमाई की ही थी वहीं ओपनिंग वीकेंड पर तो इसने टिकट खिड़की पर गर्दा ही उड़ा दिया और छप्परफाड़ कलेक्शन किया. अब यहां जानते हैं कि ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ की पांचवें दिन यानी पहले मंडे की कमाई कितनी रही है?

‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने पांचवें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर कब्जा कर लिया है. दिलचस्प बात ये है कि ये हॉलीवुड फिल्म सिनेमाघरों में मौजूद बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों को मात दे रही है और हर दिन अपने कलेक्शन से हैरान कर रह है. शानदार शुरुआत के बाद, फ़िल्म ने अपने 4 दिन के लंबे ओपनिंग वीकेंड में भी रफ़्तार बनाए रखी और ज़बरदस्त आंकड़े हासिल किए और कई रिकॉर्ड भी बनाए.  वहीं अब मंडे को वीकडेज में एंट्री करने के बाद इसकी कमाई में गिरावट भी देखी जा रही है. लेकिन फिर भी इसने मंडे टेस्ट में टॉप किया है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने 60.60 करोड़ से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी.
  • इसके बाद इस फिल्म ने दूसरे दिन 49.35 करोड़ कमाए.
  • वहीं तीसरे दिन फिल्म ने जबरदस्त उछाल दिखाते हुए 70.25 करोड़ कमा डाले
  • चौथे दिन तो इसने अपना अब तक का सबसे ज्यादा कलकेशन किया और 77.75 करोड़ कमाए.
  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंडे को 23.80 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ की भारत में 5 दिनों की कुल नेट कमाई अब 281.75 करोड़ रुपये हो गई है.
  • अब ये 300 करोड़ी बनने से बस 19 करोड़ रुपये के करीब दूर है. 

ये भी पढ़ें:-‘महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,’ मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड

भारत में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनी
महज 5 दिनों में, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’  ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’ के 227.43 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है. अब इसका अगला टारगेट ‘एवेंजर्स: एंडगेम के 373.22 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात देना है. ये जिस रफ्तार से दौड़ रही है उसे देखते हुए तो ये जल्द ही इस मील के पत्थर को भी पार कर लेगी. इसी के साथ ये भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हॉलीवुड फिल्म बन जाएगी.

ये हैं भारत में हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉप 5 हॉलीवुड फिल्में (कोईमोई के आंकड़े)

  1. अवतार: द वे ऑफ़ वॉटर – 390.6 करोड़
  2. एवेंजर्स: एंडगेम – 373.22 करोड़
  3. स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे – 281.75 करोड़ (5 दिन)
  4. एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर – 227.43 करोड़
  5. स्पाइडर-मैन: नो वे होम – 212 करोड़

‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने बनाए इतने रिकॉर्ड
‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ अपनी रिलीज के बाद से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है. ये एक ही दिन में 60 करोड़ नेट कमाने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म बन गई है.  इसने एक ही दिन में 70 और 75 करोड़ का आंकड़ा भी पार किया. साथ ही, इसने किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड दर्ज किया है. इतना ही नहीं ये अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 3 फिल्मों में भी जगह बना चुकी है. 

ये भी पढ़ें:-OTT Releases This Week: अगस्त के पहले हफ्ते में मचेगा गदर, ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ समेत 8 बड़ी फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *