Spider-Man Chased by Dogs: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो रहे हैं. यह वीडियो X पर @CopAmir नाम के यूजर ने शेयर किया है, और देखते ही देखते इसे हजारों लोगों ने देख लिया है. जहां फिल्मों में स्पाइडर मैन दुनिया को बचाता हुआ नजर आता है वहीं इस वीडियो में स्पाइडर मैन खुद को कुत्तों से बचाने के लिए खुद भागता हुआ नजर आता है. यही वजह है कि इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है और लोग इस वीडियो को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं.
वीडियो में आखिर दिखा क्या?
वीडियो में देखा जा रहा है कि एक आदमी दूर से ही भागता हुआ नजर आ रहा है इसमें खास बात थी कि वह स्पाइडर मैन की पोशाक में था, यहां तक तो सब ठीक था लेकिन मजा तब आया जब स्पाइडर मैन के भागने की वजह पता चली, वो थी कुत्तों का झुंड. एक कुत्ता नहीं दो कुत्ता नहीं बल्कि 4 से 5 कुत्ते उस आदमी के पीछे पड़ गए जिससे बचने के लिए स्पाइडर मैन को भागना पड़ा. बात इतनी बढ़ गई कि कुत्तों ने उसे इतना दौड़ाया था कि वो आदमी गिर गया फिर भी कुत्ते भौंकते रहे, इस वीडियो में एक और बात थी जो लोगों को खास लगी वो थी वीडियो बनाने वाला आदमी उसे बचाने के बजाय हंसते-हंसते वीडियो बना रहा था. यही वजह है कि इस वीडियो को जमकर लोग अपने दोस्तों में शेयर कर रहे हैं और बार-बार देख रहे हैं. साथ ही यूजर ने कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा कि पहले जमाने के स्पाइडर-मैन लोगों को बचाया करते थे, लेकिन आज के जमाने का स्पाइडर-मैन खुद को नहीं बचा पा रहा है.
आप सब लोगों ने स्पाइडर-मेन फ़िल्म तो देखी होगी?
लेकिन यहाँ पर कहानी थोड़ा उल्टा है।🥹यह आदमी स्पाइडर-मेन की भेष में रास्ते से गुजरता है और रास्ते में इसके कपड़ों को देखकर कुछ कुत्ते दौड़ाने लगते हैं।
पहले जमाने के स्पाइडर-मेन लोगों को बचाया करते थे लेकिन आज के जमाने के… pic.twitter.com/I4vV4o9Vet
— अ’मीर (@_CopAmir_) August 17, 2026
यह भी पढ़ेंः हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
लोगों ने कमेंट में दिए मजेदार रिएक्शन
इस वीडियो पर लोगों के कमेंट भी कम मजेदार नहीं हैं, एक यूजर ने लिखा कि स्पाइडर-मैन भी डरता है, इसमें कोई शक नहीं. वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया कि बाल-बाल बचा स्पाइडर-मैन. कई लोगों ने हंसने वाले इमोजी डालकर अपना रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने मजाक में लिखा कि आने वाले समय में यह शख्स दोबारा स्पाइडर-मैन बनने की कोशिश भी नहीं करेगा. किसी ने लिखा कि ऐसे निकलेगा तो कुत्ते पीछे पड़ेंगे ही. कुल मिलाकर इस वीडियो के नीचे कमेंट सेक्शन में मजाक और ठहाकों का माहौल बना हुआ है.
यह भी पढ़ेंः Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
