Headlines

SRH vs CSK Live Score: अंशुल कंबोज ने किया क्लासेन को बोल्ड, हैदराबाद का छठा विकेट गिरा; लियाम लिविंगस्टन क्रीज पर मौजूद


इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 59 और हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों में 59 रनों की कमाल पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स एक समय अच्छी स्थिति में आ गई थी, लेकिन अंत में पिछड़ गई. चेन्नई 184 रन ही बना सकी और जारी संस्करण में चौथा मैच हार गई.

ईशान किशन को मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया. सनराइजर्स हैदराबाद के इस गेंदबाज ने 4 ओवरों में 29 रन देकर 3 विकेट लिए. उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़, मैट शॉर्ट और सरफराज खान को आउट किया.

CSK पारी की हाइलाइट्स

संजू सैमसन ने पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था, लेकिन वह दूसरे ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए. उन्हें नितीश कुमार रेड्डी ने कैच आउट कराया, संजू ने 3 गेंदों में 7 रन बनाए. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर फ्लॉप रहे, उन्होंने 13 गेंदों में 19 रन बनाए. आयुष म्हात्रे ने 13 गेंदों में 30 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, लेकिन हेनरिक क्लासेन के मुश्किल कैच ने उनकी पारी को समाप्त किया. मैट शॉर्ट ने 34 और सरफराज खान ने 25 रन बनाए.

डेवाल्ड ब्रेविस आज खाता भी नहीं खोल पाए, शिवम दुबे 21 रन बनाकर महत्वपूर्ण समय पर आउट हो गए. कुल मिलाकर चेन्नई के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. ईशान मलिंगा ने 4 ओवरों में 29 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. नितीश कुमार रेड्डी ने 2 विकेट लिए. प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार ने 1-1 विकेट लिया.

SRH पारी की हाइलाइट्स

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तेज तर्रार शुरुआत की थी, अभिषेक ने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. हेड 20 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए. ईशान किशन आज खाता नहीं खोल पाए. मुकेश चौधरी ने छठे ओवर में हेड और ईशान को लगातार गेंद पर आउट किया. इसके बाद जेमी ओवरटन ने अभिषेक की पारी समाप्त की, उन्होंने 22 गेंदों में 4 छक्के और 6 चौकों की मदद से 59 रन बनाए.

हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों में 59 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके जड़े. लेकिन अंतिम ओवरों में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की और हैदराबाद को 200 के अंदर रोकने में कामयाब रहे, इसमें अंशुल कंबोज का 18वां और 20वां ओवर महत्वपूर्ण रहा, जिसमें उन्होंने कुल 10 ही रन दिए. 

अंशुल कंबोज ने 3 ओवरों में 22 रन देकर 3 विकेट लिए. मुकेश चौधरी ने 2 ओवरों में 21 रन देकर 2 विकेट लिए. जेमी ओवरटन के नाम 3 विकेट रहे, उन्होंने 4 ओवरों में 37 रन दिए. नूर अहमद ने अभिषेक को आउट करने का एक मौका बनाया था, लेकिन शिवम दुबे ने कैच ड्राप कर दिया था. नूर कोई विकेट नहीं ले सके. गुरजपनीत सिंह ने 1 विकेट लिया.

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोक, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह.

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा.

SRH vs CSK हेड टू हेड

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल में अभी तक कुल 22 मैच खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई का पलड़ा भारी है. CSK ने 15 मैच जीते हैं जबकि SRH सिर्फ 7 मैचों में जीत दर्ज कर पाई है. 

हैदराबाद फ्रेंचाइजी बेशक बड़े टोटल के लिए जानी जाती है, कई बार वह 250 का आंकड़ा छू चुके हैं लेकिन कभी भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 200 से अधिक रन नहीं बनाए हैं. CSK के सामने SRH का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 192 का है. चेन्नई का हैदराबाद के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर 223 का है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *