Headlines

Student Cheating Viral Video : हम तो डूबे ही हैं सनम…चीटिंग करते हुए पकड़ा गया स्टूडेंट तो खोल दी पूरे क्लास की पोल, वीडियो देख आएगी हंसी


Student Cheating Viral Video : एग्जाम टाइम में चीटिंग करते हुए स्टूडेंट्स के पकड़े जाने की वीडियोज और फोटोज अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ हंसने पर भी मजबूर कर दिया है. वीडियो में एक छात्र एग्जाम टाइम में मोबाइल से चीटिंग करते हुए पकड़ा जाता है. इसके बाद वह जो करता है, उससे पूरे क्लासरूम में मौजूद बाकी छात्रों की भी पोल खुल जाती है. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. 

चीटिंग करते हुए पकड़ा गया स्टूडेंट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एग्जाम चल रहा होता है. इसी दौरान एक स्टूडेंट मोबाइल से चीटिंग करते हुए पकड़ा जाता है. टीचर उसका मोबाइल अपने कब्जे में ले लेती हैं और उसे क्लास के बाहर ले जाने लगती हैं. जैसे ही टीचर छात्र को लेकर क्लास से बाहर निकलने लगते हैं, तभी छात्र अचानक क्लासरूम की सभी लाइटें बंद कर देता है. 

लाइट बंद होते ही खुल गई पूरी क्लास की पोल

कमरे में अंधेरा होते ही एक ऐसा नजारा दिखाई देता है, जिसने सभी को चौंका दिया. अंधेरे में कई छात्रों के मोबाइल फोन की स्क्रीन चमकने लगती है. जिससे पता चल जाता है कि क्लास में मौजूद कई अन्य छात्र भी मोबाइल की मदद से नकल कर रहे थे.इसकी वजह से पूरे क्लासरूम में चीटिंग कर रहे बाकी छात्रों की भी पोल खुल जाती है और यहीं वीडियो भी खत्म हो जाता है. 

यह भी पढ़ें – भारत की 50 डिग्री से खतरनाक जर्मनी की 33 डिग्री वाली गर्मी, लड़की ने वीडियो शेयर कर बताई दिक्कत

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई मजेदार कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा, अच्छा ही किया. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, लड़का खुद तो फंसा, सबको भी फंसा दिया, अब कोई चीटिंग नहीं कर पाएगा. एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, लड़के ने सोचा हम तो गए हैं, सबको भी लेकर जाएंगे. किसी ने लिखा, मेरा नहीं तो किसी का नहीं, इसलिए लाइट बंद कर दी और सबकी पोल खुल गई. एक और यूजर ने लिखा, अगर मेरा पेपर छिन गया है तो सबका भी छिन जाए. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा,  यह तो वही हो गया, हम तो जाएंगे ही सनम, सबको लेकर जाएंगे. 

यह भी पढ़ें – FIFA 2026: मैक्सिकन वेव का जोश पड़ा भारी, स्टेडियम में महिला फैन के साथ हुआ मजेदार हादसा- वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *