Headlines

Sunday Box Office: ‘भूत बंगला’ ने रविवार का मचाया धमाल, ‘माइकल’ ने ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ा , जानिए संडे कलेक्शन


अक्षय कुमार ने फिल्म ‘भूत बंगला’ से सिनेमाघरों के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी भूचाल ला दिया है. उनकी इस मूवी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 9 दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली. इसी के साथ ही ये अक्षय की 100 करोड़ कमाने वाली 20वीं फिल्म भी बन गई. ऐसे में संडे बॉक्स ऑफिस पर इसका ही राज देखने के लिए मिला. वहीं, ‘माइकल’ ने रविवार को भी ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ दिया. ऐसे में चलिए बताते हैं वीकेंड पर किसने कितनी कमाई की.

‘भूत बंगला’ की 10वें दिन की कमाई

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई कर रही है. कोविड-19 के बाद ये अक्षय की छठी फिल्म है, जिसने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री की है. वहीं, 10वें दिन फिल्म ने शानदार कमाई की. इसे वीकेंड पर रविवार का पूरा फायदा मिलता दिखा है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ का बिजनेस किया है. वहीं, फिल्म के दूसरे वीकेंड की बात की जाए तो फर्स्ट से कम लेकिन बाकी फिल्मों के मुकाबले अच्छा साबित हुआ. फिल्म ने 8वें दिन शुक्रवार को 5.75 करोड़, 9वें दिन 10.75 करोड़ का कारोबार किया था. इसकी कुल कमाई 113.40 करोड़ पहुंच गई है. 

फिल्म बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
भूत बंगला (डे 10) 12.50 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 25%
धुरंधर 2 (डे 39) 3.40 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 25.1%
माइकल (डे 3) 5.50 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 21%

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस के असली ‘धुरंधर’ निकले अक्षय कुमार, दी 20वीं 100 करोड़ी फिल्म, शाहरुख-सलामान को भी पछाड़ा

‘धुरंधर 2’ को ‘माइकल’ ने पछाड़ा

वहीं, अगर फिल्म ‘धुरंधर 2’ और ‘माइकल’ के रविवार कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो आदित्य धर की फिल्म ने 39वें दिन छठे रविवार को ठीकठाक कमाई की, लेकिन ‘माइकल’ से कम. सैकनिल्क के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ 39वें दिन 3.40 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. इसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 1,130.59 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) पहुंच गया है. 

इसके साथ ही ‘माइकल’ ने आदित्य धर की फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला. नेगेटिव रिव्यूज के बीच भी माइकल जैक्सन की बायोपिक और अमेरिकी फिल्म इंडिया में जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने तीसरे दिन यानी कि रविवार को 5.50 करोड़ का बिजनेस किया. इसने पहले ही वीकेंड पर 16 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) की कमाई कर ली.जबकि इसने पेड प्रीव्यूज में 1.70 करोड़, ओपनिंग डे पर 3.70 करोड़, और दूसरे दिन 5.10 करोड़ का कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें: घर पर हो रहे बोर तो जियो हॉटस्टार पर निपटा लीजिए ये नई फिल्में और सीरीज, एक्शन से सस्पेंस थ्रिलर तक मिलेगा सब कुछ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *