Headlines

Tesla की उड़नपरी… फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में


टेस्ला ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि एलन मस्क की कंपनी सिर्फ इलेक्ट्रिक कारों तक सीमित रहने वाली नहीं है. Tesla के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए गए एक वीडियो में कंपनी का नया Roadster ऐसा कारनामा करता नजर आया, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए.

सोच लिजिए अगर आप ट्रैफिक से भरी सड़क पर कार लेकर निकलें और अचानक सड़क खत्म होने से पहले ही आपकी गाड़ी हवा में उड़ जाए. सुनने में यह किसी साइंस-फिक्शन फिल्म का सीन लग सकता है, लेकिन Tesla Roadster का वीडियो देखकर अब लगता है यह संभव हो सकता है. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और जमकर शेयर किया जा रहा है. 

 हवा में उड़ती दिखी कार

वायरल वीडियो का सबसे हैरान करने वाला हिस्सा वह है, जब Roadster रैंप से ऊपर जाती है और हवा में उछलकर करतब करती दिखाई देती है. डेमो में कार को उल्टा चलते हुए भी दिखाया गया. यानी जो चीज अभी तक फिल्मों और साइंस-फिक्शन की दुनिया में देखने को मिलती थी, Tesla ने उसका एक वास्तविक प्रदर्शन सामने रख दिया. 

यह भी पढ़ें: डिलीवरी देने पहुंचा ब्लिंकिट राइडर, साथ में बाइक पर बैठा मिला नन्हा पिल्ला

यूजर्स के उड़ गए होश

दरअसल सामान्य कार जहां सड़क, टायर और traction पर निर्भर करती है, वहीं इस Roadster में लगाए गए thrusters इसे कुछ ऐसे करतब करने की क्षमता देते हैं, जो आम कारों के लिए संभव नहीं हैं. ऐसे में वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं देना शुरु कर दी है. यूजर्स ने Tesla के इस प्रयोग को देखकर तरह-तरह के कमेंट किए. कई यूजर्स Tesla के इस कार और नए फीचर्स की तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स मजेदार अंदाज में कमेंट्स कर रहे हैं. उनका कहना है कि ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अब सड़क की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.

मजेदार कमेंट्स कर रहे यूजर्स

वीडियो पर अब तक 18.6 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चूके है. वहीं यूजर्स वीडियो पर लाइक्स के साथ कमेंट्स की भी बारिश कर रहे हैं. एक यूजर ने बड़े ही मजेदार अंदाज में कमेंट कर कहा कि अब तो कार इंश्योरेस कंपनी के मालिकों को खतरा है. एक अन्य यूजर ने भी इसी तरह कमेंट कर कहा अब मैं ट्रैफिक से नहीं डरता. एक यूजर ने लिखा, एलन मस्क भाई अलग ही दुनिया में जी रहे हैं. कुछ यूजर्स तो कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया मीम्स के रूप में भी दे रहे हैं. जिसे देख अन्य लोग भी उन पर रिएक्ट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *