Headlines

Trending Video: भगवान राम के रूप में दिखे मोदी, आरती के बाद हुई ‘मोदी चालीसा’; वीडियो वायरल


Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. हालांकि, इस बार वायरल वीडियो ने लोगों को ध्यान तेजी से अपनी तरफ खींचा है. इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम की जगह दिखाया गया है.  इतना ही नहीं, लोग प्रधानमंत्री मोदी की पूजा भी कर रहे हैं और उनकी आरती भी करते दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली प्रेस क्लब का है, जिसने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है. .

आरती गाते दिखें लोग

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में लोग पीएम मोदी की पूजा के साथ आरती गा रहे हैं. वे तालियों के साथ ‘जय जय मोदी’ और ‘हर हर मोदी’ बोलते दिखाई दे रहें हैं. एक शख्स भगवा रंग के कपड़े पहने हुए पीएम मोदी की चालीसा गाते हुए हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में तालियों के साथ घंटी बजने की आवाज भी सुनाई दे रही हैं. वीडियो में पीएम मोदी को भगवान राम के कटआउट के रूप में दिखाया गया है, जहां उन्हें नीले रंग के वस्त्र, सोने का मुकुट और हाथ में एक धनुष के साथ देखा जा सकता है. उनके गले में फूलों की माला भी है, उनके मुकुट पर एक मोर पंख भी दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़ें: भारत में हुआ पाकिस्तानी महिला के बेटे का इलाज, जमकर की व्यवस्थाओं की तारीफ

दिल्ली प्रेस क्लब का बताया जा रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि यह वीडियो दिल्ली प्रेस क्लब का है. इस पर प्रेस क्लब की ओर से स्पष्टीकरण भी आया है. इसमें कहा गया है कि एक संगठन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के लिए हॉल को किराए पर लिया था. संगठन ने परिसर के इस्तेमाल से जुड़ी शर्तों का कथित रूप से उल्लंघन किया, जिसके बाद अधिकारियों ने कार्यक्रम को रुकवा दिया था. 

कई लोगों ने किया वीडियो री-पोस्ट

इस वीडियो को लोगों की मिली-जुली प्रक्रिया मिल रही हैं. कई लोग इस वीडियो की आलोचना कर रहे हैं, वहीं कई लोग उसे भावनात्मक दृष्टिकोण से देखकर समर्थन भी कर रहे हैं. इस वीडियो को दो लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और एक हजार से ज्यादा लोगों ने री-पोस्ट किया है. वहीं इस वीडियो पर चार हजार से ज्यादा लोगों के लाइक्स है. कई यूजर्स का कहना है कि यह हिंदू आस्था का अपमान किया जा रहा है. वहीं पीएम मोदी को भगवान से जोड़ने की जरूरत नहीं है. वहीं एक यूजर का कहना है कि किसी पॉलिटिकल लीडर को भगवान के रूप में दिखाना सही नहीं है.

यह भी पढ़ें: New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *