Headlines

Trisha Krishnan Biography: कौन हैं तृषा कृष्णन, जो विजय की जीत के बाद सुर्खियों में आईं? जानें उनकी पढ़ाई-लिखाई


Trisha Krishnan Biography: हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल, केरल, पुडुचेरी, असम और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. इस बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ा बदलाव हुआ है. इस बार तमिलनाडु की जनता ने क्षेत्रीय पार्टी को नकारते हुए एक्टर विजय थलापति की नई पार्टी टीवीके को सत्ता सौंपी है. तमिलनाडु के एक्टर जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने 3 साल पहले तमिलगा वेत्री कड़गम पार्टी का गठन किया था और अब इसी पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इतिहास रच दिया है. चुनावी नतीजे के अनुसार टीवीके पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 100 का आंकड़ा पार किया है. वहीं विजय की चुनावी जीत के साथ ही साउथ सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. एक और एक्टर विजय की पार्टी को बड़ी बढ़त मिली है, वहीं दूसरी ओर तृष्णा का नाम लगातार उनके साथ जोड़ा जा रहा है. चुनावी हलचल, निजी चर्चाओं और तृषा के जन्मदिन इन सबके मेल ने उनकी मौजूदगी को और चर्चा में ला दिया है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि तृषा कृष्णन कौन है जो विजय की जीत के बाद सुर्खियों में आई और उन्होंने क्या पढ़ाई-लिखाई की है?

तृषा कृष्णन की पढ़ाई-लिखाई और शुरुआती जीवन

तृषा कृष्णन का जन्म 4 मई 1983 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद चेन्नई से ही कॉलेज की पढ़ाई की. बताया जाता है कि क्रिमिनल साइकोलॉजी पढ़ना चाहती थी, लेकिन फिल्मों में रोल मिलने के चलते उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी. वहीं कॉलेज के दिनों में ही तृषा कृष्णन ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और यहीं से उनके करियर की दिशा बदल गई. तृष्णा ने मिस सालेम और फिर मिस चेन्नई का खिताब अपने नाम किया. इसके बाद उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया, जहां उन्हें ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब मिला.

तृषा का मॉडलिंग से फिल्मों तक का सफर

मॉडलिंग के दौरान ही तृषा को फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए थे. उन्होंने 1999 में तमिल फिल्म जोड़ी में छोटे रोल से शुरुआत की. इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने तमिल और तेलुगू सिनेमा में अपनी मजबूत पहचान बना ली. 2003 में तृषा कृष्णन को फिल्म लेसा-लेसा में बड़ा रोल मिला, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग को ही अपना करियर बना लिया. 2004 में रिलीज हुई घिली फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया, इसी दौर में उन्होंने तेलुगू फिल्म वर्षम से भी पहचान हासिल की. तृषा कृष्णन ने अपने करियर में लगातार हिट फिल्में दी और इंडस्ट्री में अपनी जगह मजबूत की. 2005 के दौरान उनकी कई फिल्में रिलीज हुई, जिनमें से ज्यादातर सफल रही. करीब 25 साल के करियर में वह 70 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी है, उन्हें कई बड़े अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है. आज भी वह साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती है. वहीं साउथ सिनेमा के अलावा तृषा ने हिंदी सिनेमा में भी कदम रखा. 2010 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म खट्टा-मीठा में नजर आई. हालांकि इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं किया और साउथ इंडस्ट्री पर ही फोकस बनाए रखा.

ये भी पढ़ें-चुनाव जीतने के बाद कैसे बनती है सरकार, क्या होता है गठन का प्रोसेस?

तृषा की पर्सनल लाइफ भी रही सुर्खियों में

तृषा की पर्सनल लाइफ भी अक्सर चर्चा में रही. 2015 में उनकी सगाई बिजनेसमैन वरुण मनियन से हुई, लेकिन बाद में यह रिश्ता टूट गया. इस रिश्ते को लेकर तृषा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं जिस इंसान से शादी करना चाहती थी, उसने मेरे सामने एक्टिंग छोड़ने की शर्त रख दी थी तो मैंने सगाई तोड़ दी. इसके अलावा उनका नाम राणा दग्गुबाती से भी जोड़ा जा चुका है. वहीं हाल के दिनों में उनका नाम थलापति विजय के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया. हालांकि दोनों ने इन चर्चाओं पर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है. लेकिन तमिलनाडु में विधानसभा चुनावी नतीजे के दिन तृष्णा का तिरुमाला मंदिर जाना और फिर विजय के घर पहुंचना चर्चाओं का कारण बना. इसी के साथ सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में उनके रिश्ते को लेकर कयास भी तेज हो गए.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *