UBSE Uttarakhand Board Class 12 Result 2026 : उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. आखिरकार कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया गया है. जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा दी थी, उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है. रिजल्ट आज 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे जारी किया गया. शिक्षा मंत्री ने रामनगर स्थित बोर्ड कार्यालय से परिणाम की घोषणा की, इस साल लाखों छात्र अपने रिजल्ट को लेकर उत्साहित और थोड़े चिंतित भी थे. अब सभी छात्र अपना रिजल्ट आसानी से आधिकारिक वेबसाइट पर ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा आप एबीपी लाइव uk10.abplive.com और uk12.abplive.com पर भी नतीजे देख सकतें हैं.
इस साल का कुल रिजल्ट कैसा रहा?
इस साल उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट काफी अच्छा रहा, जिसमें कुल पास प्रतिशत 85.11 प्रतिशत दर्ज किया गया. खास बात यह रही कि लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया और उनका पास प्रतिशत 88.09 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 81.93 प्रतिशत रहा. इससे साफ है कि इस बार भी छात्राओं ने आगे रहकर बाजी मारी है.
टॉपर्स की लिस्ट
इस साल उत्तराखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा में कई छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. जिसमें प्रथम स्थान पर गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरा्टा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया. दूसरे स्थान पर आर्यन रहे, जिन्होंने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि तीसरे स्थान पर वंशिका ने 97 प्रतिशत अंक के साथ जगह बनाई.
- गीतिका पंत (Bageshwar) – 500 में से 490 नंबर (98 प्रतिशत )
- सुशीला मेहंदी राटा (U.S. Nagar) – 500 में से 490 नंबर (98 प्रतिशत)
- आर्यन (Dehradun) – 500 में से 489 नंबर (97.80 प्रतिशत)
- वंशिका (Haridwar) – 500 में से 485 नंबर (97 प्रतिशत)
- काशिश शर्मा (Haridwar) – 500 में से 483 नंबर (96.60 प्रतिशत), तनिषा सी. राजा (Haridwar) – 500 में से 483 नंबर (96.60 प्रतिशत), नेहा शर्मा (U.S. Nagar) – 500 में से 483 नंबर (96.60 प्रतिशत
- खुशी कांडपाल (Bageshwar) – 500 में से 482 नंबर (96.40 प्रतिशत)
- शिवम मलेठा (Rudraprayag) – 500 में से 481 नंबर (96.20 प्रतिशत)
- वेदांत पांई (Almora) – 500 में से 481 नंबर (96.20 प्रतिशत)
- मिस्बा (रुड़की, हरिद्वार) – 500 में से 480 नंबर (96.00 प्रतिशत)
- महक (पौड़ी गढ़वाल) – 500 में से 480 नंबर (96.00प्रतिशत)
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट में डिवीजन
इस साल उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट में अलग-अलग डिवीजन के अनुसार छात्रों ने लगभग 41.32 प्रतिशत छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया, जबकि 34.82 प्रतिशत छात्र सेकंड डिवीजन में पास हुए. थर्ड डिवीजन में बहुत कम, सिर्फ 0.32 प्रतिशत छात्र ही रहे, जो बेहतर ओवरऑल प्रदर्शन भी रहा है. वहीं 7.77 प्रतिशत छात्रों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त कर अच्छे नंबर हासिल किए. वहीं बागेश्वर जिला सबसे आगे रहा, जहां का पास प्रतिशत 94.81 दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा है.
यह भी पढ़ें – UBSE Uttarakhand Board 10th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें टॉपर लिस्ट में किसने बनाई जगह
कितने छात्रों ने परीक्षा दी?
इस साल उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा में कुल 1,03,442 छात्रों ने हिस्सा लिया. इनमें से 99,345 नियमित छात्र थे, जबकि 4,097 छात्र प्राइवेट श्रेणी के थे. ये परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच पूरे राज्य में आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया.
रिजल्ट कैसे चेक करें?
1. छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
2. होमपेज पर Board Exam Result 2026 सेक्शन खोलें.
3. 12वीं (इंटर) रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
4. अपना रोल नंबर डालें.
5. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
6. इसे डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें.
यह भी पढ़ें – UBSE Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किए 10वीं-12वीं के नतीजे, यहां करें फटाफट चेक
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
