गुजरात के सूरत से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. शहर के अल्थान इलाके में 17 साल की नाबालिग लड़की से सड़क पर चलते हुए 45 साल के अल्पसंख्यक युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. नाबालिग लड़की अल्थान में सड़क पर चल रही थी. उसी समय इस व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़ा और उसके साथ छेड़छाड़ की.
इस घटना से परिजनों में आक्रोश पैदा हो गया है. घटना के बाद नाबालिग के परिवार वाले अल्थान पुलिस स्टेशन पहुंचे. गांव के निवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पुलिस स्टेशन को घेर लिया. घटना को लेकर लोगों में गुस्सा भी देखने को मिला. इस घटना के संबंध में विधायक मनु पटेल भी पुलिस स्टेशन पहुंचे. ACP सहित एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
लोगों ने किया पुलिस थाने का घेराव
सूरत के अल्थान इलाके में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद लोगों ने पुलिस थाने को घेर लिया था. हलांकि लोगों को अब अल्थान पुलिस ने वहां से हटा दिया है. लगातार निर्देश दिए जाने के बावजूद, लोग वहां से हटने को तैयार नहीं थे. आखिरकार, पुलिस ने निर्देश दिए और बल का प्रयोग किया.
पुलिस से की कार्रवाई की मांग
पुलिस ने लगातार सीटी बजाकर लोगों को बाहर निकलने के निर्देश दिए. पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई तेज कर दी गई. इस मामले में अल्थान के निवासियों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है. लोगों ने अल्थान पुलिस को घेर लिया गया और उनके खिलाफ नारे लगाए गए इसके बाद ACP और DCP रैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया.
इसके अलावा सूरत क्राइम ब्रांच, SOG और PCB के अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे. फिलहाल वहां अप्रत्याशित शांति बनी हुई है. लोगों को पुलिस स्टेशन से बाहर निकाल दिया गया है. पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
गुजरात: वलसाड में पिकअप पलटने से बड़ा सड़क हादसा, 7 की मौत, कई लोगों की हालत नाजुक
Input By : प्रवीण छावड़ा
