Headlines

UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का हालचाल लेने अस्पताल जाएंगे CM योगी, कल अचानक बिगड़ी थी तबीयत


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को देखने मेदांता जाएंगे. शुक्रवार को अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. 

इसके अलावा सीएम योगी बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल का भी हालचाल पूछेंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट करके अजय राय की अच्छी सेहत की कामना की थी. अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ा था.

ये भी पढ़ें: ‘एक अकेली लड़ जाएगी, जीतेगी और…’, बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले ममता बनर्जी के लिए क्या बोले अखिलेश यादव?

अस्पताल ने क्या कहा?

शनिवार दोपहर मेदांता अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (56) को शुक्रवार शाम लगभग साढ़े छह बजे आपातकालीन विभाग में लाया गया था. उस समय, वह बेहोशी की हालत में थे और उन्हें दौरा पड़ा था. प्रारंभिक जांच में उनके रक्त में सोडियम का स्तर कम (हाइपोनेट्रेमिया) पाया गया.

हालत में हो रहा सुधार

हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि वर्तमान में, क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. दिलीप और उनकी टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. इलाज के दौरान, उनके सोडियम स्तर को नियंत्रित और स्थिर कर दिया गया है. फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है. उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है और वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने शनिवार को कहा कि शरीर में सोडियम का स्तर कम होने के कारण अजय राय को शुक्रवार शाम लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह लखनऊ में अपने आवास पर बेहोश हो गए थे. पूरे दिन वह पार्टी के कार्यक्रमों में व्यस्त रहे और हवाई अड्डे भी गए थे.

‘बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा रही’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी अविनाश पांडे ने से कहा कि अब उनकी (अजय राय की) हालत स्थिर है और मैं भी लखनऊ पहुंच रहा हूं. वहीं वाराणसी में अजय राय की पत्नी रीना राय ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा और आशीर्वाद से उनकी (अजय राय की) तबीयत में काफी सुधार है एवं वह पहले से बहुत बेहतर हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *