स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने क्रिमिनल का एक ऐसा जोक सुनाया, जिसके सुनते ही सीएम भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. दरअसल स्टैंडअप कॉमेडियन उत्तर प्रदेश के ‘यूथ आइकन’ के रूप में सम्मानित हुए थे.
इस कार्यक्रम के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हर्ष गुजराल एक जोक कह रहे हैं. वह सीएम योगी से कहते हैं, “हमारा काम कॉमेडी का है तो हम स्ट्रैस दूर करने की कोशिश करते हैं. सर आपके ऊपर पूरे उत्तर प्रदेश का इतना स्ट्रैस है.”
हर्ष गुजराल ने सुनाया ये ‘जोक’
हर्ष गुजराल ने आगे बताया, “मैं पिछली बार लखनऊ में शो करने आया था और ऐसे ही टहलते हुए एक केले वाले से पूछ लिया कि भाई क्राइम का क्या सीन है? उसने कहा कि भईया बिल्कुल खत्म है. मैंने उससे कहा आपको कैसे पता तो वो बोला कि भईया मैं खुद क्रिमिनल था अब केले बेच रहा हूं.”
हर्ष के इस जोक को सुनते ही सीएम योगी समेत तमाम दर्शकों ने जोरदार ठहाके लगाए. वहीं सीएम योगी हर्ष की पीठ भी थपथपाते नजर आए. इस वीडियो को हर्ष गुजराल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है. जो अब जमकर पसंद किया जा रहा है. लोग इस पर अब तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने से पीछे नहीं हट रहे हैं.
वीडियो के कैप्शन में हर्ष ने क्या लिखा
हर्ष गुजराल ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “उत्तर प्रदेश के ‘यूथ आइकन’ के रूप में सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात है और मंच पर हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कुछ हल्के-फुल्के पल साझा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.
योगी सरकार का श्रमिकों को दिवाली से पहले तोहफा, न्यूनतम मजदूरी के साथ DA की नई दरें लागू
