Headlines

क्या गमले में उगा सकते हैं ड्रैगन फ्रूड? जान लें तरीका


आजकल घरों में किचन गार्डनिंग का शौक तेजी से बढ़ रहा है. लोग फूलों और सजावटी पौधों के साथ-साथ अपने घर में फल और सब्जियां उगाना भी पसंद कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप अपने किचन गार्डन में कुछ नया उगाना चाहते हैं, तो ड्रैगन फ्रूट एक अच्छा विकल्प हो सकता है. अपने आकर्षक रंग और पोषक तत्वों के लिए पहचाना जाने वाला यह फल बाजार में आसानी से मिल जाता है, लेकिन अगर आपके घर में छत, बालकनी या आंगन में थोड़ी जगह है, तो आप इसे गमले में भी उगा सकते हैं.

ड्रैगन फ्रूट कैक्टस परिवार का पौधा है, इसलिए इसे बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. यह गर्म मौसम में अच्छी तरह बढ़ सकता है और उचित देखभाल मिलने पर घर में भी फल दे सकता है. इसकी बेल जैसी शाखाओं को बढ़ने के लिए सहारे की जरूरत होती है. ऐसे में आइए जानते हैं इसे उगाने के कुछ आसान टिप्स.

सही आकार का गमला चुनें

ड्रैगन फ्रूट का पौधा लगाने के लिए बड़ा और मजबूत गमला चुनना चाहिए. शुरुआत में लगभग 18 से 24 इंच चौड़ा और गहरा गमला बेहतर होता है. पौधे की जड़ें अच्छी तरह विकसित हो सकें, इसके लिए गमले में पानी निकलने के लिए पर्याप्त छेद होने चाहिए. आप प्लास्टिक, सीमेंट या मिट्टी के गमले का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि गमला इतना मजबूत होना चाहिए कि पौधे के बढ़ने और सहारा लगाने के बाद उसका संतुलन बना रहे.

मिट्टी तैयार करने का सही तरीका

ड्रैगन फ्रूट के पौधे को ऐसी मिट्टी चाहिए, जिसमें पानी जमा न हो. इसके लिए बगीचे की मिट्टी में मोटी रेत और अच्छी तरह सड़ी जैविक खाद मिलाएं. इससे मिट्टी की जल निकासी बेहतर होती है और पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा चिकनी या पानी रोकने वाली मिट्टी का इस्तेमाल न करें. लगातार गीली मिट्टी में पौधे की जड़ों के सड़ने का खतरा बढ़ जाता है.

बीज या कटिंग से लगाएं पौधा

ड्रैगन फ्रूट को बीज और तने की कटिंग, दोनों से उगाया जा सकता है. हालांकि कटिंग से पौधा लगाना आसान और जल्दी फल पाने का बेहतर तरीका माना जाता है. इसके लिए किसी स्वस्थ और रोगमुक्त पौधे से ली गई कटिंग का इस्तेमाल करें. कटिंग को लगाने से पहले उसके कटे हुए हिस्से को कुछ दिनों तक सूखने दें, ताकि वहां बाहरी परत बन सके. इसके बाद इसे अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में लगाएं. ध्यान रखें कि कटिंग को बहुत गहराई में न दबाएं.

यह भी पढ़ें: फॉर्म हाउस पर कैसे करें भिंडी की खेती, इससे कितना मुनाफा?

धूप और पानी का रखें ध्यान

ड्रैगन फ्रूट को अच्छी रोशनी और पर्याप्त धूप की जरूरत होती है. इसलिए गमले को ऐसी जगह रखें, जहां रोजाना लगभग छह घंटे धूप मिल सके. हालांकि बहुत तेज गर्मी में पौधे को न रखें. वहीं पानी देने से पहले मिट्टी की ऊपरी परत जांच लें. यदि मिट्टी सूखी लगे, तभी पानी दें.

पौधे को दें मजबूत सहारा

ड्रैगन फ्रूट की शाखाएं बढ़ने के साथ भारी होने लगती हैं. इसलिए गमले के बीच में मजबूत खंभा या अन्य उपयुक्त सहारा लगाएं. पौधे को इस सहारे से बांधें, ताकि उसकी शाखाएं टूटें नहीं. जब पौधा ऊपर तक पहुंच जाए, तो उसकी शाखाओं को फैलने के लिए जगह दें. उचित सहारा मिलने से पौधे की देखभाल करना आसान हो जाता है.

ड्रैगन फ्रूट मिलने के लिए करें इंतजार

ड्रैगन फ्रूट में फल आने का समय पौधे की किस्म, उसकी उम्र, मौसम और देखभाल पर निर्भर करता है. स्वस्थ कटिंग से उगाए गए पौधे में में लगभग एक से दो साल में फूल और फल आने लगते हैं, हालांकि इसमें अधिक समय भी लग सकता है. फल पाने के लिए पर्याप्त धूप, सही पोषण और उचित देखभाल जरूरी है.

यह भी पढ़ें: घर में पड़ी पुरानी मिर्च से उगाएं नया पौधा! बस फॉलो करें ये 6 आसान तरीके



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *