Headlines

‘उन्होंने कैसे किया?’, अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश


श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने मंगलवार (27 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 199 रनों के लक्ष्या का पीछा करते हुए एकतरफा जीत हासिल की. मेन इन ब्लू ने सिर्फ 13.2 में 190 रन से बड़ा चेज पूरा किया, जिसमें अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी का अहम योगदान रहा. अभिषेक ने शतकीय पारी खेलते हुए 38 गेंद में 113 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे. वैभव ने 19 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के लगाकर 45 रन बनाए. दोनों की ताबड़तोड़ बैटिंग देख श्रेयस अय्यर के होश उड़ गए. 

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में अय्यर ने बताया कि पिच पर गेंद सीम हो रही थी, यानी गेंद सीम पर टप्पा खाने के साथ मूवमेंट कर रही थी. सीमिंग कंडीशन में बल्लेबाजों के लिए खेलना बहुत मुश्किल होता है. लेकिन अभिषेक और वैभव ने इस मुश्किल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. 

क्या बोले श्रेयस अय्यर?

श्रेयस अय्यर ने कहा, “बेहद शानदार. जिस तरह से उन्होंने शॉट्स खेले, उन्हें देखना बहुत सुखद था. इसके अलावा, जब संजू और मैं बल्लेबाजी करने गए, तो गेंद सीम कर रही थी. मैं सोचने लगा कि उन्होंने कैसा किया? यह वाकई हैरान कर देने वाला था.”

क्या यह प्रदर्शन टॉप का है?

इस सवाल पर अय्यर ने कहा, “सच कहूं तो, 5 ओवर में 100 रन बनते हुए मैंने पहले कभी नहीं देखा, खासकर इंटरनेशनल लेवल पर. यह वाकई सबसे बेहतरीन है.” अय्यर ने आगे इसी तरह खेलने के संदेश को लेकर कहा, “मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है, खासकर जब आप विदेश में खेल रहे हों. आपको पता होता है कि हालात अलग होंगे और आपको कई तरह की गेंदों का सामना करना पड़ेगा. ऐसे में शानदार प्रदर्शन करके इन चुनौतियों से पार पाना- जिसके लिए वे तारीफ के हकदार हैं- आज उन्होंने जिस तरह से खेला, वह वाकई बेहतरीन था.”

आगे सीरीज को लेकर अय्यर ने कहा, “तीसरे मैच में जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना, जबकि अभी दो मैच और बाकी हैं- उम्मीद है कि वे इसी फॉर्म को बरकरार रखेंगे. सच में जिस तरह से लड़कों ने इस मौके पर शानदार प्रदर्शन किया, वह कमाल है. शुरुआत में जेट लैग की समस्या थी, लेकिन उसके बाद जिस तरह से उन्होंने खुद को इस मौके के हिसाब से ढाला, वह वाकई हैरान करने वाला है.”

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *