उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर 28409 उम्मीदवारों को अगले चरण यानी एलिजिबिलिटी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर देख सकते हैं. इस भर्ती के जरिए राजस्व विभाग में लेखपाल के 7,994 पदों पर नियुक्ति की जानी है. मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित हुई थी. आयोग ने रिजल्ट के साथ अलग-अलग वर्गों के लिए कट ऑफ अंक भी जारी किए हैं.
किस कैटेगरी की कितनी रही कट ऑफ?
लिखित परीक्षा के आधार पर सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ 58.75 प्रति अंक रही है. वहीं अनुसूचित जाति के लिए 51.25, अनुसूचित जनजाति के लिए 44, ओबीसी के लिए 55.75 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 55.25 अंक कट ऑफ तय की गई है. क्षैतिज आरक्षण वाली कैटेगरी में भी अलग कटऑफ जारी हुई है. स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए 34.25, महिलाओं के लिए 49.25 और पूर्व सैनिकों के लिए 30.50 अंक कट ऑफ रही. पीडब्ल्यूडी की अलग-अलग कैटेगरी के लिए भी आयोग ने कट ऑफ जारी की है, जबकि कुछ केटेगरी में प्रॉब्लम सीटों की सीमा तक पात्र उम्मीदवारों को शामिल किया गया है.
28,409 उम्मीदवार अब देंगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
रिजल्ट में जगह बनाने वाले 28,409 उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा. आयोग की ओर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़ी तारीख, डॉक्यूमेंट अपलोड करने की प्रक्रिया, जगह और दूसरे जरूरी निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आगे की प्रक्रिया के लिए सबसे पहले अपने जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें.
रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
यूपीएसएसएससी लेखपाल रिजल्ट में उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, कैटेगरी और क्वालीफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी देखी जा सकेगी. इसके अलावा शॉर्ट लिस्टिंग और आगे होने वाले एलिजिबिलिटी या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़े निर्देश भी दिए जाएंगे.
ये भी पढ़ें-स्टूडेंट्स को हर महीने मिलेंगे 7500 रुपये, यहां की सरकार दे रही स्कॉलरशिप
ऐसे चेक करें यूपी लेखपाल रिजल्ट
- उम्मीदवार रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज के नोटिस बोर्ड सेक्शन में लेखपाल मुख्य परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित लिंक खोलें.
- अब मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर अपना क्वालीफाइंग स्टेटस चेक करें और रिजल्ट डाउनलोड कर लें
लेखपाल रिजल्ट अंतिम चयन नहीं
आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह रिजल्ट अंतिम चयन लिस्ट नहीं है. 28,409 उम्मीदवारों को केवल एलिजिबिलिटी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के अगले चरण के लिए योग्य माना गया है. रिजल्ट में नाम आने से किसी उम्मीदवार का लेखपाल पद पर अंतिम चयन का अधिकार तय नहीं होता.
ये भी पढ़ें-FMGE 2026: आज से शुरू हुुए रजिस्ट्रेशन, 31 अक्टूबर को होगी परीक्षा
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
