Headlines

UP News: बागपत में अवैध संबंधों के विवाद में युवक की हत्या, बोरे में भरकर फेंका शव, 3 आरोपी गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश के बागपत में युवक शाहजान की हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज 3 घंटे में सुलझा दी है. एसपी के अनुसार युवक की हत्या अवैध संबंधों के विवाद में की गई थी. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल रेहड़ा और अन्य सामान बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है.

पुलिस जांच में सामने आया कि तीन आरोपियों ने पहले शाहजान के साथ मारपीट की, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव को बोरे में भरकर रेहड़े के जरिए खाली प्लॉट में फेंक दिया गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मृतक का आरोपी के परिवार की एक लड़की से थे संबंध

आपको बता दे कि शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार (8 जून) सुबह एक खाली प्लॉट में युवक शाहजान का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. मृतक बीती रात से लापता था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पड़ताल के दौरान मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें तीन युवक बाइक से जुड़े रेहड़े पर बोरे में कुछ ले जाते हुए दिखाई दिए.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में शाहरुख, फरमान और इरफान ने हत्या की वारदात कबूल कर ली. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक शाहजान के आरोपी पक्ष के परिवार की एक लड़की से संबंध थे, जिसे लेकर आरोपियों में नाराजगी थी.

अयोध्या में कथावाचक पवन देव महाराज पर रेप का आरोप, राम मंदिर दर्शन के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म

आरोपियों ने गला दबाकर हत्या के बाद शव को बोर में भरकर फेका

एसपी के मुताबिक तीनों आरोपियों ने मिलकर पहले शाहजान को बुरी तरह पीटा, जिससे वह अधमरा हो गया. इसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद शव को बोरे में भरकर रेहड़े पर रखा गया और सुनसान खाली प्लॉट में फेंक दिया गया, ताकि पहचान छिपाई जा सके. एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से रिकॉर्ड 3 घंटे के भीतर घटना का खुलासा किया. हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है.

‘अखिलेश यादव को जवाब थोड़े देते रहेंगे…’, राम मंदिर के चढ़ावे वाले आरोपों पर बोले पंकज चौधरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *