Headlines

UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी से झुलसे लोग, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं, इन जिलों में लू का रेड अलर्ट


उत्तर प्रदेश इन दिनों प्रचंड गर्मी की मार झेल रहा हैं. मई महीने में ही गर्मी के भीषण रूप ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया हैं. हालत ये है कि सुबह से ही गर्म हवाएं चल रही है. दिन में तो हालात बेहद खराब हो जाते हैं, सुलझाने वाली गर्मी सहना मुश्किल हैं वहीं रातें भी अब गर्म हो रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी गर्मी और लू की मार जारी रहेगी. फ़िलहाल राहत के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं.

मौसम विभाग ने आज 22 मई शुक्रवार को पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क रहने का अलर्ट दिया हैं. इन जिलों में कुछ जगहों पर उष्ण लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं कहीं-कहीं संभाग में तेज धूल-भरी आंधी चलेगी. 25-30 किमी की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं. वहीं पूर्वांचल के ज़्यादातर जिलों में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है. यहां 30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से धूल भरी आंधी चलेगी. 

भीषण गर्मी और उष्ण लहर का रेड अलर्ट

यूपी के लोगों को फ़िलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं. शनिवार को भी धूल भरी आंधी और भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगी. पूर्वांचल में कल के लिए भी रेड अलर्ट हैं. प्रदेश में 27 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा, जिसकी वजह से तापमान में और बढ़ोतरी होगी. अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है. ऐसे में कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है. 

राजधानी लखनऊ में भी इन भीषण गर्मी की मार पड़ रही हैं, गर्मी की वजह से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं. दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री के बीच रह सकता हैं वहीं नोएडा, ग़ाज़ियाबाद और मेरठ में भी गर्मी से बुरा हाल है. दिन के समय तीखी धूप को झेलना बेहद मुश्किल हैं, इन जिलों में आज उष्ण लहर का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है. 

कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार

बीते कई दिनों से बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना हुआ हैं, यहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुँच गया है वहीं प्रयागराज, हमीरपुर, झांसी और आगरा में भी तापमान 45-46 डिग्री तक बना हुआ हैं. मौसम विभाग ने आज बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मीरजापुर, जौनपुर, संत कबीर नगर और वाराणसी में आज भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट दिया गया है. 

इन जिलों में तेज धूप के साथ धूल भरी आंधी चलने की भी चेतावनी दी गई है. रातें भी गर्म रहेंगी. वहीं नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाज़ीपुर और चंदौली में भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट है और रातें भी बेहद गर्म रहेंगी.  

शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में अरेस्ट हुआ ‘गलत’ राज सिंह, कहा- ‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर तय था’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *