Headlines

US Iran War: ‘ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडा’, ट्रंप की एक फोटो से दुनिया में खलबली, तेहरान ने दिया करारा जवाब


Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट में तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है.  जल्द अमेरिका बड़ी कार्रवाई के मूड में नजर आ रहा है. हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप के सोशल अकाउंट से जारी एक पोस्ट में सवाल उठने लगे हैं. राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है. इसमें ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडा नजर आ रहा है. ऐसे में इस तस्वीर से दुनिया में खलबली मच गई है. 

राष्ट्रपति ट्रंप ने बिना किसी भाषण को जारी करते हुए, एक तस्वीर जारी की है. इस तस्वीर में ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडा लगा हुआ था. उसपर लिखा था, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ मिडिल ईस्ट. 

ताजा अपडेट की मानें तो ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसीम मुनीर तेहरान दौरे पर हैं. ईरान की मीडिया की मानें तो तेहरान में मुनीर ने राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान, विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गालिबफ से अलग-अलग मुलाकात की है. यह मुलाकात आधिकारिक रूप से एक बैठक मानी जा रही है. 

ये भी पढ़ें: PM मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता, दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग

ट्रंप ईरान पर गंभीरता से ईरान पर हमले को लेकर कर रहे विचार

इधर, अमेरिकी मीडिया की तरफ से दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमला करने को लेकर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. अगर ईरान और अमेरिका किसी समझौते पर नहीं पहुंचते हैं, तो अमेरिका बड़ा हमला ईरान पर कर सकता है. 

तेहरान की अमेरिका को धमकी, कहा- कहीं ऐसा न हो कि … 

इधर, ईरान और अमेरिका के बीच बयानबाजी का सीधे तौर पर जवाब भी देखने को मिल रहा है. यहां फिनलैंड में ईरानी राजदूत के एक्स हैंडल ने राष्ट्रपति ट्रंप के कई देशों को कब्जाने के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप एक दिन आपको लगता है कि वेनेजुएला अमेरिका का 51वां राज्य बनने वाला है. दूसरे दिन आप ग्रीनलैंड को ऐसे स्वागत करते हैं. मानों वह भी 52वां राष्ट्र बनने जा रहे.

मेरी बातों को याद रखना 51वां और 52वां या उससे ज्यादा राज्य जोड़ने के बारे में हवाई किले बनाने और उसी की धुन में खोए रहने की बजाय आपको इस बात पर गंभीरता से चिंता करनी चाहिए, कि कहीं आप बाकी पचास राज्य भी न खो बैठें.

ये भी पढ़ें: न्यूक्लियर डील पर फिर आमने-सामने अमेरिका-ईरान, यूएन में तीसरे राउंड की बातचीत भी फेल, तेहरान ने दे डाली ये वॉर्निंग





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal WooCommerce Wholesale Pricing WooCommerce Wholesale Pricing Register WooCommerce Wishlists WooCommerce WooSlider WooCommerce WooSlider Products Slideshow WooCommerce WorldPay WooCommerce WorldPay Gateway WooCommerce Zapier WooCommerce Zoomifier WooCommrece Product Price Visibility