Headlines

Video: अंधेरे में सड़क किनारे दहाड़ी मौत, युवकों पर शेर ने किया हमला


सोचिए, आप बाइक से एक ऐसे रोड से गुजर रहे हों जहां गाड़ियों का आना जाना लगा हुआ है, पब्लिक है और सड़क पर लोग आ जा रहे हैं. ऐसे में उसी सड़क पर आप बाइक जैसे ही खड़ी करें और आप पर शेर धावा बोल दे तो? ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें तीन युवक बाइक से जा रहे होते हैं और जैसे ही बाइक को सड़क किनारे खड़ा किया जाता है तीनों पर एक खूंखार शेर हमला कर देता है. वीडियो देखकर आपकी भी रूह कांप उठेगी.

सड़क किनारे हो रही थी हलचल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रात के वक्त राहगीर सड़क पर चल रहे हैं और गाड़ियां आ जा रही है. तभी एक कार सवार को सड़क किनारे कुछ हलचल नजर आती है, वो कार को रोकता है और कैमरा ऑन कर रिकॉर्ड करने लगता है. जैसे ही वो कैमरा ऑन करता है वैसे ही अंधेरे में दो आंखें चमकती है जो दिखने में बिल्कुल शेर जैसी लग रही हैं. इतने में वहां तीन युवक बाइक पर सवार होकर आते हैं और जाने अनजाने में ठीक उसी जगह बाइक रोकते हैं जहां हलचल हो रही होती है.

बाइक सवारों पर शेर ने कर दिया हमला

बाइक सवारों को देख कार वाले जोर से चिल्लाकर कहता है कि साइड में देखो साइड में. जब तक युवकों की नजर उस शेर या टाइगर पर पड़ती है तब तक उन पर हमला हो चुका होता है. शेर पूरी ताकत के साथ दहाड़ता है और उन पर हमला कर देता है. गनीमत रहती है कि युवक वहां से वक्त रहते दूर हो जाते हैं और कोई बड़ी अनहोनी नहीं होती जैसा कि वायरल वीडियो में दिखाया गया है. हालांकि शेर के हमले से युवक बुरी तरह डर जाते हैं और चीख पड़ते हैं.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली की बारिश में जूबी डूबी पर थिरकीं हसीनाएं, वीडियो देख बन जाएगा दिन

यूजर्स बोले, इनका चालान काटने आया था

वीडियो को  monty_thetraveller नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इन्हें भी बाइक वहीं रोकनी थी क्या. एक और यूजर ने लिखा…इनका चालान काटने के लिए शेर वहां खड़ा था. तो वहीं एक और यूजर  ने लिखा…मेरी तो रूह ही कांप गई.

यह भी पढ़ेंः मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *