Headlines

Video: ‘कमरा क्यों नहीं ले लेते’ पार्क में बैठ अपनी पार्टनर को किस कर रहा था वकील, पब्लिक ने बनाया भूत


सोशल मीडिया पर इन दिनों न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक अच्छी तरह तैयार होकर आए युवक और युवती पार्क की बेंच पर बैठे एक-दूसरे को किस करते नजर आते हैं. तभी वहां मौजूद एक कंटेंट क्रिएटर उनकी ओर कैमरा घुमाते हुए जोर से चिल्लाता है, “कमरा ले लो, यहां बच्चे भी हैं.” अचानक हुई इस टिप्पणी से दोनों चौंक जाते हैं और तुरंत खुद को कैमरे से छिपाने की कोशिश करने लगते हैं. यही वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

वीडियो में किस करता दिखाई दिया कपल

वायरल वीडियो को टिकटॉक क्रिएटर जे गुआपो ने शेयर किया है. वीडियो में कपल एक-दूसरे के साथ समय बिता रहा होता है, तभी क्रिएटर उन्हें टोक देता है. इसके बाद जब माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो जाता है तो वह कहता है, “मुझे मत छुओ, अगर तुमने मुझे छुआ तो मुझे भी जवाब देना पड़ेगा.” इसके बावजूद वह लगातार दोनों की रिकॉर्डिंग करता रहता है. बताया जा रहा है कि यह टिकटॉकर ऐसे प्रैंक और लोगों से जुड़ी टकराव वाली वीडियो बनाने के लिए जाना जाता है.

लोगों ने लगाए तरह-तरह के कयास

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया कि वीडियो में दिख रहे दोनों लोग मैनहट्टन में वकील हैं. हालांकि, अब तक उनकी पहचान या पेशे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. कुछ यूजर्स ने इस घटना की तुलना पिछले साल वायरल हुए कोल्डप्ले ‘किस कैम’ विवाद से भी की, जिसमें एक कपल को लेकर बेवफाई की अफवाहें फैल गई थीं. हालांकि इस मामले में ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया है कि दोनों के बीच किसी तरह का अफेयर है या वे शादीशुदा हैं.

यह भी पढ़ें: Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा’… कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

प्राइवेसी को लेकर छिड़ गई बहस

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आया. कुछ लोगों ने सार्वजनिक जगह पर किस करने को गलत बताया, लेकिन बड़ी संख्या में यूजर्स ने वीडियो बनाने वाले कंटेंट क्रिएटर की आलोचना की. एक यूजर ने लिखा, “सिर्फ इसलिए कि कोई पार्क में किस कर रहा है, उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना गलत है.” दूसरे ने कहा, “रिकॉर्डिंग करना ही सबसे अजीब बात है.”  वीडियो को @emsuerob नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें:  CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *