Headlines

Video: भाई ने दिखाई बहादुरी, छत से फिसले छोटे भाई को जान पर खेलकर बचाया, हैरान कर देगा वीडियो


कहते हैं बड़ा भाई पिता समान होता है. छोटे भाई पर अगर कोई आंच आए तो वो जान पर खेलकर उसे बचाता है. ये बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो चीख चीखकर लोगों को बता रहा है. जहां छोटे भाई पर आई मुसीबत को बड़े भाई ने ऐसे अपने ऊपर लिया जिससे लगा मानों कुछ हुआ ही नहीं है. छत से फिसले भाई की जान मुसीबत में देख जब बड़े भाई ने दौड़ लगाई तो सोशल मीडिया यूजर्स तालियां बजाने लगे. वीडियो देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे.

बड़े भाई ने बचाई छोटे भाई की जान

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक भाई अपने छोटे भाई की जान बचाता दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि छत से एक शख्स नीचे की ओर गिर पड़ता है जिसके बाद उसका बड़ा भाई दौड़कर वहां पहुंचता है और नीचे गिरने से पहले ही उसे अपनी गोद में थाम लेता है मानों किसी ने नीचे फूलों की चादर बिछाई हो. हैरान कर देने वाला ये नजारा केरलम का बताया जा रहा है.

छत से नीचे गिरा और भाई ने गोद में भर लिया

सोशल मीडिया पर हो रहे दावों के मुताबिक केरल के मलप्पुरम में छोटा भाई छत पर सफाई करते हुए पैर फिसलने से असंतुलित होकर नीचे गिरने लगा, लेकिन तभी बड़े भाई ने दौड़ लगाकर उसे नीचे गिरने से न केवल बचाया बल्कि अपनी जान की भी बाजी लगा दी. क्योंकि भारी भरकम शरीर जब ऊंचाई से गिरता है तो उसकी चोट भयंकर परिणाम लेकर आती है. वीडियो को लेकर अब यूजर्स दोनों भाइयों के भाईचारे की तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो

सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मेरे पिता ने मुझे ऐसे ही बचाया था एक बार. एक और यूजर ने लिखा…भाई आखिर भाई होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…जो आपके लिए सगा भाई करेगा वो कोई दोस्त नहीं कर सकता.

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *