Headlines

Viral Video: अब कोई कुछ नहीं बोलेगा… ओवरस्मार्ट बनने के चक्कर में दीदी ने फंसा दी स्कूटी, आखिर लेनी पड़ी मदद


Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. वीडियो में एक महिला अपनी स्कूटी को पार्किंग से निकालने की कोशिश करती नजर आती हैं. पहली नजर में देखने पर लगता है कि स्कूटी को आराम से पीछे करके बाहर निकाला जा सकता है, लेकिन दीदी शायद कुछ अलग ही करने के मूड में थीं. आसान रास्ता छोड़कर उन्होंने ऐसा तरीका अपनाया कि स्कूटी और ज्यादा फंस गई. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी दो गाड़ियों के बीच खड़ी है. जगह कम जरूर है, लेकिन इतनी भी नहीं कि स्कूटी बाहर न निकल सके. इसके बावजूद महिला बार-बार स्कूटी को अलग-अलग तरीके से निकालने की कोशिश करती हैं. उनकी कोशिशें देखकर आसपास के लोग भी रुककर देखने लगते हैं. कुछ सेकंड का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों के मनोरंजन का बड़ा जरिया बन गया है. 

आखिर में लेनी पड़ी दूसरे की मदद

काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो आखिरकार एक आदमी को मदद के लिए आगे आना पड़ा.  उसने स्थिति को समझा और थोड़ी ही देर में स्कूटी को बाहर निकालने में मदद कर दी. यही हिस्सा लोगों को सबसे ज्यादा मजेदार लग रहा है. यूजर्स का कहना है कि अगर शुरुआत में ही आसान तरीका अपनाया होता तो इतनी मशक्कत करने की जरूरत ही नहीं पड़ती. 

यह भी पढ़ेंः ‘चीन में गूंजा भारत माता की जय’ भारत के फाइटर ने जीत के बाद ऐसे मनाया जश्न, वीडियो वायरल

कमेंट सेक्शन में आई मजेदार प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में खूब मजे लिए. एक यूजर ने लिखा, “इस वीडियो की शूटिंग के दौरान किसी आदमी को नुकसान नहीं पहुंचा, ये कारनामे प्रशिक्षित महिलाओं ने किए हैं, कृपया घर पर कोशिश न करें.” वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, “दीदी को तो ड्राइविंग स्कूल में इंस्ट्रक्टर होना चाहिए।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “लाइसेंस बनवाने में टेस्ट ड्राइव भी देनी पड़ती है, फिर भी ऐसे कारनामे कैसे हो जाते हैं?” ऐसे कमेंट्स वीडियो को और ज्यादा वायरल बना रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः ‘बालकनी वाले चाचा’ पड़ोसियों के घर में झांकना पड़ा भारी, वायरल वीडियो ने पूरे मोहल्ले में कराई किरकिरी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal WooCommerce Dynamic Pricing & Discounts WooCommerce Dynamic Pricing & Discounts with AI WooCommerce Easy Checkout Field Editor, Fees & Discounts WooCommerce Elavon Converge Payment Gateway WooCommerce ELTA Courier Voucher & Label WooCommerce Email Attachments WooCommerce Email Customizer WooCommerce Email Customizer with Drag and Drop Email Builder WooCommerce Email Order – Instant Order by Email WooCommerce Email Template Customizer