Headlines

Viral Video: अरे सिमरन को तो लेता जा… चलती ट्रेन में दौड़कर चढ़ गए बाबा, स्टेशन पर अकेली रह गईं दादी


Viral Video: भारतीय रेलवे से जुड़े यात्रियों के वीडियो लगभग हर दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. कभी ये वीडियो किसी मजेदार घटना के होते हैं, तो कभी किसी परेशानी या लापरवाही को दिखाते हैं. लोग इन वीडियो को तेजी से शेयर करते हैं, जिससे छोटी-सी घटना भी कुछ ही समय में वायरल हो जाती है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और गुस्सा भी जता रहे हैं. यह वीडियो एक रेलवे प्लेटफॉर्म का है, जहां एक बुजुर्ग कपल ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहे होते हैं. लेकिन जो आगे होता है, वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है वायरल वीडियो में

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन प्लेटफॉर्म से धीरे-धीरे चलना शुरू करती है. उसी समय एक बुजुर्ग आदमी और एक बुजुर्ग महिला ट्रेन पकड़ने के लिए तेजी से दौड़ते हुए दिखाई देते हैं. दौड़ते-दौड़ते आदमी किसी तरह तेजी से ट्रेन में चढ़ जाता है, लेकिन महिला पीछे रह जाती है. वह ट्रेन तक नहीं पहुंच पाती और प्लेटफॉर्म पर ही छूट जाती है. इस दौरान ट्रेन लगातार आगे बढ़ती रहती है और आदमी ट्रेन में चढ़ जाता है, जबकि महिला अकेली प्लेटफॉर्म पर रह जाती है. यह पूरा सीन किसी यात्री ने ट्रेन के अंदर से रिकॉर्ड किया था, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया. 

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किए अरे सिमरन को तो लेता जा, लेकिन वहीं कई लोगों ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए चिंता भी जताई. कुछ लोगों का कहना है कि चलती ट्रेन में चढ़ना बेहद खतरनाक है और ऐसी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.  कुछ यूजर्स ने उस बुजुर्ग व्यक्ति की आलोचना भी की कि उन्हें अपनी पत्नी का ध्यान रखना चाहिए था और इस तरह अकेला नहीं छोड़ना चाहिए था. 

यह भी पढ़ें – DJ फ्लोर पर छा गईं ‘गौरी भाभी’! लचकती कमर और कातिल अदाओं ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, वीडियो वायरल

रेलवे से की गई अपील

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर रेलवे प्रशासन से भी अपील की जा रही है. लोगों का कहना है कि गार्ड और रेलवे स्टाफ को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए. साथ ही यह कहा गया है कि जब तक ट्रेन पूरी तरह प्लेटफॉर्म से बाहर न निकल जाए, तब तक गार्ड को दरवाजे पर खड़े होकर निगरानी करनी चाहिए. इससे इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: ट्रेन के गंदे फर्श पर सब्जी काटते दिखा झालमुड़ी वाला, वीडियो देखकर आ जाएगी उल्टी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *