Headlines

Viral Video: एक पल चैन न आवे… गाने पर नाच रही थी लड़की तभी आया हार्ट अटैक, देखें मौत का Live Video


Viral Video: हार्ट अटैक की समस्या आजकल काफी ज्यादा बढ़ गई है. आपने पहले भी कई बार ऐसे वीडियो देखे होंगे जिनमें कभी बैठे-बैठे, कहीं खड़े-खड़े या कोई छोटा-मोटा काम करते समय अचानक से आदमी गिर पड़ा और बाद में पता चला कि उसे हार्ट अटैक आया था. सोशल मीडिया पर फिलहाल ऐसा ही एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की स्टेज पर नाच रही है और अचानक से उसे हार्ट अटैक आया और वह गिर पड़ी. इस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को डरा रहा है. 

वायरल वीडियो की पूरी कहानी क्या है?

वायरल वीडियो को कथित तौर पर जालौर का बताया जा रहा है, जिसमें किसी समारोह में लगभग 20 वर्ष की एक युवती ‘सानू एक पल चैन ना आवे…’ गाने पर नाच रही है. वह एकदम सामान्य लग रही है और आराम से नाच रही है. इसी बीच थोड़ी देर बाद वह थोड़ा घूम जाती है और अपने सिर की तरफ हाथ ले जाती है और धीरे-धीरे वह शांत सी होने लगती है. फिर रुक जाती है और अचानक से नीचे गिर जाती है. सोशल मीडिया पर पोस्ट इस वीडियो में यह भी लिखा हुआ है कि महिला को हार्ट अटैक आया है, हालांकि इस वीडियो की पुष्टि अभी नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: स्पाइडर मैन का भूत आ गया क्या… अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चा करने लगा अजीब हरकतें, सदमे में यूजर्स

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया X पर @pantlp नाम के यूजर ने अपलोड किया है और यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. लोग आश्चर्य में हैं कि ऐसे कैसे अचानक से हार्ट अटैक आ गया और इतनी कम उम्र में भी कैसे. इसी पर लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर बोलता है कि शायद डीजे की तेज आवाज हार्ट अटैक का कारण हो सकती है, वहीं एक अन्य यूजर आश्चर्य में है कि इतनी कम उम्र और अचानक से हार्ट अटैक कैसे हो गया. ऐसी घटनाएं लोगों को काफी ज्यादा प्रभावित करती हैं और लोग इसे आजकल की गलत लाइफस्टाइल से जोड़कर देखते हैं कि उसी के कारण आजकल ऐसी समस्याएं होती हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Gurugram: 36 लाख रुपये कमाई के बावजूद बच्चा नहीं चाहता गुरुग्राम का ये कपल! वजह जानकर चौंक जाएंगे

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *