Headlines

Viral Video: गरीब बच्चों को पढ़ाती दिखी लड़की तो बुजुर्ग ने ऐसे बढ़ाया हौसला


आज के दौर में जहां शिक्षा काफी महंगी होती जा रही है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूसरों का भविष्य संवारने के लिए बिना किसी स्वार्थ के आगे आते हैं. किसी जरूरतमंद बच्चे को पढ़ाना, उसे किताबों से जोड़ना और बेहतर जिंदगी का रास्ता दिखाना अपने आप में बड़ी बात है. खासकर तब, जब इसके बदले कोई फीस या आर्थिक लाभ लेने की इच्छा न हो. ऐसी ही एक लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है, जो गरीब बच्चों को मुफ्त में पढ़ाती है.

उसकी इस छोटी-सी पहल को देखकर एक बुजुर्ग व्यक्ति इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने लड़की को अपने तरीके से सम्मानित किया और उसका हौसला बढ़ाया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि कुछ यूजर्स तो इसे देखकर ही इमोशनल हो रहे हैं. वीडियो पर यूजर्स भर-भरकर अपना प्यार बरसा रहे हैं.

 सड़क किनारे बच्चों को दे रही शिक्षा

वायरल वीडियो में एक लड़की बच्चों के बीच खड़ी दिखाई देती है. उसके आसपास कई छोटे बच्चे बैठे हुए हैं, जिनके सामने पढ़ाई से जुड़ी किताबें रखी हुई है. पास में एक व्हाइटबोर्ड और अक्षरों की जानकारी देने वाले चार्ट भी दिखाई देते हैं. इन चीजों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां बच्चों को पढ़ाने के लिए एक छोटी-सी क्लास की व्यवस्था की गई है. खास बात यह है कि लड़की इन बच्चों को मुफ्त में पढ़ाती है. जिन परिवारों के लिए बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना मुश्किल होता है, उनके बच्चों को शिक्षा देने की यह कोशिश काफी मायने रखती है. किसी बड़े स्कूल या महंगी सुविधाओं के बिना भी वह बच्चों को सीखने का अवसर दे रही है.

बुजुर्ग ने लड़की के काम को किया सलाम

वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति भी नजर आते हैं, जो लड़की के इस प्रयास की सराहना करते दिखाई देते हैं. वह उससे बातचीत करते हुए कहते हैं कि प्यार से बढ़कर कुछ नहीं है और वह जानते हैं कि लड़की सेवा का काम कर रही है. उनकी बातों से साफ झलकता है कि वह बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की इस पहल से प्रभावित हैं. बातचीत के दौरान बुजुर्ग अपने पुराने दिनों को भी याद करते हैं. वह बताते हैं कि वह साल 1975 में शिक्षक हुआ करते थे. इसके बाद वह बच्चों से सवाल पूछने के अंदाज में कहते हैं कि उस समय तो वे पैदा भी नहीं हुए होंगे. उनकी यह बात बातचीत वीडियो को और दिलचस्प बना देती है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: दुकानदार ने पिता को पीटा तो बेटी ने दुकान पर काटा बवाल, फेंक दिया सारा सामान

छोटी-सी भेंट से बढ़ाया लड़की का हौसला

इस शेयर की गई पोस्ट में बताया गया है कि बुजुर्ग व्यक्ति ने लड़की के प्रयासों की सराहना करते हुए उसे एक छोटा-सा इनाम भी दिया. भले ही यह इनाम बहुत बड़ा न हो, लेकिन इसके पीछे छिपी भावना काफी खास है. अक्सर समाज में ऐसे लोग मिल जाते हैं जो दूसरों के अच्छे कामों को देखकर आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन किसी के प्रयासों की तारीफ करना और उसे प्रोत्साहित करना भी अपने आप में बड़ी बात है. बुजुर्ग का यह व्यवहार दिखाता है कि अच्छे काम की पहचान करने के लिए किसी बड़े मंच या समारोह की जरूरत नहीं होती. कभी-कभी कुछ अच्छे शब्द और छोटी-सी भेंट भी किसी का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए काफी होती है.

वीडियो ने यूजर्स का जीता दिल

वीडियो पर अब तक व्यूज के साथ-साथ कई लाइक्स आ चुके हैं. कुछ यूजर्स लड़की का तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ अंकल के सराहना करने के तरीके को पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि यह आज की सबसे अच्छी वीडियो थी, जिसे देख मुझे लाइक करने का मन किया. वहीं एक अन्य यूजर ने भी इसी तरह कमेंट कर कहा कि आप जो कर रही है, उसके लिए सिर्फ तारीफ ही काफी नहीं है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: सड़क किनारे फूड वैन पर पहुंचे किंग चार्ल्स, बताई अपनी फेवरेट डिश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *