Headlines

Viral Video: झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पहुंचा ‘दिल ना दिया’ वाला धूम, उड़ा दिया गर्दा


Jharkhand Students Protest Video Viral: झारखंड में भ्रष्टाचार, पेपर लीक और राज्य परीक्षाओं में हो रही धांधली को लेकर हो रहे छात्र प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स रात को प्रदर्शनकारियों के लिए खाना लेकर आ जाता है और गाना गाकर उनका हौसला बढ़ाने लगता है. असल में यह लड़का कोई और नहीं वायरल ब्वॉय ‘धूम’, बीते दिनों इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें वह लोगों को ‘दिल न दिया’ गाना गाकर सुनाता था. 

झारखंड के स्टूडेंट प्रोटेस्ट में धूम के पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया एप Instagram पर अपलोड किया गया. इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है. साथ ही इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है. 

वीडियो में क्या देखा गया

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स रात को प्रदर्शनकारियों के लिए कुछ खाना लेकर वहां पहुंच जाता है. फिर वहां स्टेज पर खड़ा होकर प्रदर्शनकारियों को बोलता है कि खाना खा लिजिए. फिर वह आगे बोलता है कि मैं तो पढ़ नहीं सका क्योंकि मेरे माता-पिता के पास इतना पैसा नहीं था कि मैं अच्छे कॉलेज में जाकर पढ़ सकें. अब मैं चाहता हूं कि हर गरीब का बच्चा पढ़े. फिर वह भावुक होकर दिल न दिया गाना गाने लग जाता है और वहां खड़े छात्र उसका उत्साह बढ़ाने के लिए उसकी तारीफ करने और तालियां बजाने लग जाते हैं उसके बाद वह कुछ देर छात्रों से मिलता है उनका हौसला बढाता है और फिर वह खाना बांटने लग जाता है. सब छात्र उसके साथ फोटो लेते हैं, वीडियो बनाते हैं और उसके काम की काफी सराहना करने लगते हैं. 

यह भी पढ़ें – पानी बोतल खोने की इतनी बड़ी सजा, रोती हुई बच्ची का वीडियो वायरल

लोगों की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में इस शख्स के दिल ना दिया गाना गाने पर लोग इसे क्रिश भाई नाम से बुलाकर फैमस कर रहे है. तो कुछ लोग इस शख्स के काम की तारीफ की इसका हौसला बड़ा रहे है. एक यूजर लिखता है कि क्रिश भाई को और इनके काम को मेरा सलाम है. वही एक और यूजर लिखता है कि भाई ने शुरुआत तो दिल ना दिया की शिकायत से की थी, लेकिन अब भाई ने यहां सबका दिल जीत लिया. तो दुसरा यूजर लिखता है कि हंसते रहो और आगे बढ़ते रहो. इस वीडियो को देखने के बाद सच में क्रिश भाई ने छात्रों और सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया. 

यह भी पढ़ें – पति-पत्नी ने किचन में 90s के गानों पर किया डांस, वीडियो देख बन जाएगा दिन

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *