Headlines

Viral Video: प्योर क्रिएटिविटी… कार्ट बोर्ड से बच्चों ने बनाई बोट और पार करने लगे नदी, वीडियो वायरल


Viral Video: आज के डिजिटल युग में बच्चे ज्यादातर समय मोबाइल, टैबलेट और टीवी स्क्रीन पर ही बिताते हैं, लेकिन एक वायरल वीडियो ने सबको याद दिलाया कि इमेजिनेशन और  क्रिएटिविटी किसी भी तकनीक से बड़ी होती है. इस वीडियो में कुछ बच्चे बिना किसी Wi-Fi या डिजिटल गैजेट के, सिर्फ अपने दिमाग और हाथों की मेहनत से कार्ट बोर्ड को मजेदार और चलने वाली बोट में बदलते हुए दिखाए गए हैं. 

क्या है वायरल वीडियो में?

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे कार्ट बोर्ड से छोटे-छोटे डिब्बे चला रहे हैं. इन डिब्बों को एक के पीछे एक जोड़ कर, सबसे आगे वाले बच्चे ने कार्ट बोर्ड का चापू लेकर बोट को नदी में धीरे-धीरे आगे बढ़ाया. सारे बच्चे इसमें बैठकर बहुत खुश दिख रहे थे. उनके चेहरे की मुस्कान और खेल में खुशी देखकर पता चलता है कि खेलने के लिए स्क्रीन की जरूरत नहीं होती है. 

क्यों हो रहा है यह वीडियो वायरल?

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में बच्चों ने किसी मोबाइल या टैब की मदद नहीं ली, न ही किसी महंगे खिलौने का इस्तेमाल किया. बस कुछ कार्ट बोर्ड, थोड़ी मेहनत और बहुत सारा मजा करते नजर आए हैं. आजकल बच्चे ज्यादातर समय मोबाइल या स्क्रीन पर बिताते हैं. ऐसे में इस वीडियो ने दिखाया कि बिना तकनीक के भी बच्चों का मजा बढ़ सकता है. बच्चों ने रोजमर्रा की चीजों का इस्तेमाल करके कुछ नया और दिलचस्प बनाया. वीडियो देखकर लोग भी खुश हो रहे हैं और बच्चों की मासूमियत की तारीफ कर रहे हैं

यह भी पढ़ें – VIP कल्चर से दूर दिखे स्पीकर Om Birla, भंडारे में जमीन पर बैठ खाई सब्जी पूड़ी, यूजर्स कर रहे तारीफ

सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों ने बच्चों की प्योर क्रिएटिविटी की तारीफ की और कहा, वाह क्या दिमाग है. कुछ लोगों ने कहा कि यह आइडिया बाहर नहीं जाना चाहिए. कई लोगों ने कहा कि बच्चे बहुत समझदार हैं और उन्होंने एक साधारण चीज से कितना मजेदार और सुरक्षित खेल बनाया है. इस वीडियो ने लोगों के दिलों को छू लिया है. 

यह भी पढ़ें – Viral Wedding: शादी में मेहमानों को मिली VIP सर्विस! इस्त्री, हेयरकट और जूता पॉलिश सब फ्री, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *