Headlines

Viral Video: बाढ़ में फंसे वाहनों को धक्का देकर निकालता दिखा स्पाइडरमैन, यूजर्स बोले- Spiderman- Never Getting Home


Spiderman Viral Video: महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में इन दिनों तेज बारिश के कारण जगह-जगह पानी भर गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. सड़कों पर पानी भरने से गाड़ियां फंसने लगीं और आम लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया. इसी बीच एक शख्स ने अनोखे तरीके से लोगों की मदद करके सबका दिल जीत लिया. इस शख्स का नाम शादाब है, जिसने स्पाइडरमैन का कॉस्ट्यूम पहनकर पानी से भरी सड़कों पर उतरने का फैसला किया.

शादाब ने बताया कि जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आया. ऐसे में उन्होंने खुद ही यह काम करने की ठानी. उन्होंने कहा कि फिल्मों में स्पाइडरमैन जिस तरह लोगों की मदद करता है और जान बचाता है, उसी से प्रेरित होकर उन्होंने असल जिंदगी में भी वैसा ही करने की कोशिश की. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.  

वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि शादाब पूरी तरह स्पाइडरमैन कॉस्ट्यूम में सड़क पर उतरे हुए हैं और घुटनों तक भरे पानी में खड़े होकर काम कर रहे हैं. एक जगह वे ऑटो रिक्शा को धक्का देकर आगे बढ़ाने में मदद करते दिख रहे हैं, तो दूसरी जगह एक बड़े ट्रक को रास्ता दिखाते हुए ट्रैफिक को व्यवस्थित करते नजर आ रहे हैं. पानी से भरी सड़क पर वाहन फंस रहे थे, ऐसे में शादाब खुद आगे आकर गाड़ियों को धक्का देकर निकाल रहे थे और लोगों को रास्ता बताकर ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे. इसके अलावा जमा हुए पानी को हटाने में भी मदद कर रहे थे, ताकि सड़क जल्दी साफ हो सके. इतना ही नहीं, इस दौरान वे वहां से गुजर रहे लोगों से हाथ मिलाते और हाई-फाइव करते भी दिखे, जिससे बारिश और जलभराव से परेशान लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई. उनका यह जज्बा देखकर आसपास के लोग भी काफी प्रभावित हुए. 

यह भी पढ़ेंः Viral Video: समोसे की चाहत में रुक गई ट्रेन? इंदौर के इस वीडियो पर मचा बवाल तो रेलवे ने खोल दी पोल

यूजर्स ने की जमकर तारीफ

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने शादाब की जमकर तारीफ करनी शुरू कर दी. एक यूजर ने लिखा कि अगर यह किसी अच्छे काम का उदाहरण नहीं है, तो फिर क्या है.  एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में इसे “स्पाइडरमैन का इंडिया वाला वर्जन” बताया.  एक तीसरे यूजर ने भावुक होकर लिखा कि आज के समय में जब हर कोई अपने फायदे के बारे में सोचता है, ऐसे में यह शख्स बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद कर रहा है और यह वाकई तारीफ के काबिल है. वहीं एक और यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा कि यह “स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे, वही पुरानी परेशानी” वाली स्थिति है. कुल मिलाकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ेंः  Video: ‘पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची’ कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *