Viral Video: उत्तराखंड के पवित्र शहर हरिद्वार में गंगा नदी को आस्था और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है. यहां हर दिन हजारों श्रद्धालु स्नान करने और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं. ऐसे धार्मिक स्थल पर लोग कुछ नियमों और परंपराओं का पालन करते हैं, जिससे जगह की पवित्रता बनी रहे, लेकिन हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है और सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी.
क्या है पूरा मामला?
वीडियो के अनुसार, हरिद्वार के एक गंगा घाट पर एक महिला अपने परिवार के साथ पहुंची थी. उसके साथ उसका पालतू कुत्ता भी था. महिला ने वहीं घाट पर कुत्ते को गंगा में नहलाना शुरू कर दिया. घाट पर मौजूद लोगों ने जब यह देखा तो उन्होंने तुरंत इसका विरोध किया. उनका कहना था कि गंगा नदी पर इंसान नहाएंगे या अब ये जानवर नहाएंगे.
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में शुरुआत में महिला ने लोगों की बात को नजरअंदाज किया, लेकिन जब विरोध बढ़ने लगा तो माहौल गरमा गया. घाट पर मौजूद कुछ पुजारियों और श्रद्धालुओं ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह उल्टा उनसे बहस करने लगी. महिला ने विरोध कर रहे लोगों को काफी कुछ सुनाया और नाराजगी जाहिर की, इससे वहां का माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया. जब बहस ज्यादा बढ़ने लगी तो महिला के साथ आए परिवार के लोगों ने बीच-बचाव किया. उन्होंने महिला को शांत कराया और वहां से जाने के लिए कहा, इसके बाद महिला अपने कुत्ते के साथ वहां से चली गई और मामला शांत हुआ.
Shocking video from Haridwar’s Shraddhanand Ghat: Woman (claiming ministry staff) bathes her dog in the sacred Ganga, abuses devotees asking her to stop pic.twitter.com/k59R4W3Mwa
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 1, 2026
यह भी पढ़ें –Viral Video : गले में पड़ने वाली थी वरमाला, दुल्हन ने स्टेज से लगाई छलांग और… देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी-अपनी राय दी. कुछ लोगों ने इस घटना को गलत बताया और कहा कि धार्मिक जगहों की पवित्रता बनाए रखना बहुत जरूरी है. उनका मानना है कि ऐसे स्थानों पर नियमों का पालन करना चाहिए. वहीं, कुछ लोगों ने प्रशासन से मांग की कि इस तरह के मामलों में सख्त कदम उठाए जाएं, जिससे आगे कोई ऐसा काम न करे. दूसरी तरफ, कई डॉग लवर्स ने महिला का साथ दिया. उनका कहना था कि कुत्ते भी जीवित प्राणी हैं, उन्हें नहलाने से कोई नुकसान नहीं होता है. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि जानवर तो खुद भी नदी में आ जाते हैं, इसलिए इसका विरोध करना ठीक नहीं है.
यह भी पढ़ें – Viral Video: एक पल चैन न आवे… गाने पर नाच रही थी लड़की तभी आया हार्ट अटैक, देखें मौत का Live Video
