Viral Video: दिल्ली की एक आईटी प्रोफेशनल का इमोशनल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला बताती है कि एक एक नॉर्मल मीटिंग समझकर उसने एचआर के साथ कॉल ज्वाइन की थी, लेकिन कुछ ही मिनट में उन्हें पता चला कि उनकी साढ़े 5 साल पुरानी नौकरी चली गई है.
विप्रो एआई सॉल्यूशंस में मार्केटिंग और कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर के रूप में काम करने वाली अनुकृति को अचानक से एचआर ने नौकरी से निकल जाने को लेकर कॉल किया. इसके बाद वह इमोशनल हो गई. उन्होंने अपनी इन भावनाओं का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. वीडियो में उन्होंने बताया कि इस मुश्किल वक्त में भी उन्होंने हार मानने के बजाय, इसे भगवान का इशारा बताते हुए नई शुरुआत की बात कहीं. इसके बाद उनकी इस वीडियो से खुद को कनेक्ट कर रहे हैं और उन्हें इमोशनल रूप से मजबूत रहने को लेकर कमेंट कर रहे हैं.
एचआर की एक कॉल और चली गई साढ़े 5 साल की नौकरी
वायरल वीडियो में दिख रही महिला का नाम अनुकृति विद्यार्थी हैं, जो दिल्ली में विप्रो एआई सॉल्यूशन में मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर के पद पर काम कर रही थी. अनुकृति के अनुसार 29 जून को उन्हें अपने मैनेजर और एचआर के साथ एक मीटिंग के लिए बुलाया गया था. उन्हें लगा कि यह एक नॉर्मल ऑफिस कॉल होगी, लेकिन मीटिंग में उन्हें बताया गया कि उनका रोल अब कंपनी में नहीं रहेगा और उन्हें नौकरी छोड़नी होगी.
वीडियो में इमोशनल होकर अनुकृति कहती है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि साढ़े 5 साल तक जिस कंपनी में काम किया, वहां से इस तरह अचानक निकाल दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अब उन्हें नहीं पता आगे क्या होगा, नई नौकरी मिलेगी या फिर वह अपना कोई काम शुरू करेंगी.
अनुकृति ने यह भी कहा कि अब हर महीने मिलने वाली तय सैलरी नहीं होगी और फ्यूचर पूरी तरह अनिश्चित है. हालांकि उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को पॉजिटिव नजरिए से भी देखने की कोशिश की. वीडियो में वह आगे करती है कि शायद यह भगवान का इशारा है, क्योंकि मुझे नहीं लगता मैं खुद कभी यह नौकरी छोड़ पाती, शायद भगवान कह रहे हैं कि अब यहां से निकलो बहुत हो गया. अनुकृति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद हजारों लोगों ने उन्हें हिम्मत बंधाई और अपने-अपने एक्सपीरियंस शेयर किया.
यूजर्स ने शेयर किए अपने एक्सपीरियंस
अनुकृति का यह इमोशनल वीडियो देखकर कई यूजर्स अपने-अपने एक्सपीरियंस भी शेयर करने लगे. एक यूजर ने लिखा अनुकृति आप इस दौर से जरूर निकलेंगी, किस्मत ने आपके लिए इससे भी बेहतर कुछ सोच रखा है. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है यकीन मानिए आखिर में सब कुछ आपके लिए बेहतर ही साबित होगा. एक और यूजर कमेंट करता है यह सच में एक इशारा हो सकता है, बड़ी चीज आपका इंतजार कर रही है.
एक यूजर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कमेंट में लिखता है कि मैं भी इस दौर से गुजर चुका हूं, बस एक-एक दिन आगे बढ़ते रहिए जिंदगी उम्मीद से कहीं बेहतर मोड़ देती हैं, तो दूसरे यूजर ने कमेंट किया आप मजबूत है और इससे भी ज्यादा सफल होकर वापस लौटेंगी… आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं. वही एक यूजर कमेंट करता है भगवान ने आपके लिए कोई बड़ा प्लान बनाया है, इसे एक नई शुरुआत की तरह देखिए.
