Headlines

Watch: विराट कोहली ने लगाया छक्का तो स्टैंड्स में डांस करने लगी अनुष्का शर्मा, यहां देखें वीडियो


Anushka Sharma Dance On Virat Kohli’s Six: बीते शुक्रवार आईपीएल 2026 का 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. मैच में बेंगलुरु ने अपने होमग्राउंड पर 5 विकेट से जीत दर्ज की. टीम को जीत दिलाने में विराट कोहली ने 44 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 81 रन बनाकर अहम योगदान दिया. अब मैच के बाद सोशल मीडिया पर कोहली की वाइफ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह छक्का लगने पर डांस करती नजर आ रही हैं. 

मुकाबले में जैसे ही विराट कोहली ने गुजरात के दिग्गज स्पिनर राशिद खान की गेंद पर छक्का जड़ा, कैमरा अनुष्का शर्मा की तरफ गया. उनका एक अलग ही सेलिब्रेशन देखने को मिला. अनुष्का स्टैड्स में बैठकर भांगड़ा जैसा कुछ करती नजर आईं. उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. अनुष्का को अक्सर मैदान में विराट के लिए अलग-अलग ढंग से चीयर करते हुए देखा जाता है. 

यहां देखें वीडियो 

एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा छक्के 

कोहली एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं. इस लिस्ट में रोहित शर्मा दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 259 छक्के लगाए हैं. फिर क्रिस गेल तीसरे पायदान पर नजर आते हैं. गेल ने आरसीबी के लिए 239 छक्के जड़े हैं. एबी डिविलियर्स चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने बेंगलुरु के लिए 238 छक्के लगाए. पांचवें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के एमएस धोनी 234 छक्कों के साथ मौजूद हैं. 

बेंगलुरु को मिली पांचवीं जीत 

गुजरात के खिलाफ मुकाबला जीतकर बेंगलुरु ने सीजन की पांचवीं जीत हासिल की. टीम ने 7 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 5 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है. आरसीबी के पास 10 प्वाइंट्स हैं. वहीं नेट रनरेट +1.101 का है. अब टीम को अगला मुकाबला 27 अप्रैल, सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा. 

 

यह भी पढ़ें: पंजाब के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली के खिलाड़ी को लगी भंयकर चोट, मैदान पर बुलानी पड़ी एंबुलेंस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *