दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कमर कस ली है. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के एस्टेट ऑफिसर-II कार्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक शहर के विभिन्न सेक्टरों में अवैध कब्जों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा.
इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने और पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की गई है. आदेश में साफ कहा गया है कि मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 70 पुरुष और 30 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी.
विभिन्न सेक्टरों में की जाएगी कार्रवाई
HSVP ऑफिसर के अनुसार यह कार्रवाई 27 अप्रैल 2026 से 8 मई 2026 के बीच विभिन्न सेक्टरों में चरणबद्ध तरीके से की जाएगी. उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 27 सहित कई अन्य सेक्टर इसमें शामिल हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क किनारे (रोड बर्म) पर किए गए अवैध कब्जे को हो हटाने का काम किया जाएगा.
एस्टेट ऑफिसर अनुपमा चौधरी ने बताया कि प्रशासन का प्लान बनाया है को अभियान में पुलिस, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और HSVP के अधिकारी मिलकर काम करेंगे. जरूरत पड़ने पर एम्बुलेंस और फायर टेंडर भी मौके पर मौजूद रहेंगे. किसी भी सूरत में अवैध अतिक्रमण को नहीं बक्शा जाएगा.
कमर्शियल गतिविधियों को रोकने के निर्देश
एचएसवीपी की स्टेट ऑफिसर अनुपम चौधरी ने साफ कर दिया है कि रेजिडेंशल एरिया में अगर कमर्शियल गतिविधियां चल रही है तो वह तुरंत प्रभाव से उसे बंद कर दे वरना उसे पर भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध कब्जा करने वालों को अब कोई ढील नहीं मिलेगी. पहले भी हटाए गए अतिक्रमण के दोबारा खड़े होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. अब देखना होगा कि बुलडोज़र की ये गूंज कितने दिनों तक सुनाई देती है और अतिक्रमण पर कितना असर डालती है ये तो आने वाला समय ही बताएगा.
Haryana Politics: हरियाणा की इन विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव? कांग्रेस की मांग के बाद सियासी हलचल
