Headlines

Weather Update: भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक सोमवार (25 मई) को पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण भारत और पूर्वी राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के इलाकों में गर्मी और हीटवेव का असर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की है.

गंभीर लू की चेतावनी 
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी मौसम में बदलाव दिखेगा. बिहार और बंगाल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. ओडिशा और झारखंड में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बना रहेगा. हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज गंभीर लू चल सकती है. राजस्थान के कई इलाकों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रह सकता है.

कहां-कहां होगी बारिश
IMD के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सोमवार को बारिश होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में भी तेज बारिश और गरज-चमक के आसार हैं. तेज हवाएं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. इसके अलावा बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

दक्षिण भारत का मौसम 
केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश हो सकती है. तमिलनाडु और कर्नाटक में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. आंध्र प्रदेश के रायलसीमा और तेलंगाना में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं तेज बारिश होने का अनुमान है. 

मौसम विभाग ने लू प्रभावित राज्यों में लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है. IMD के अनुसार देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.

ये भी पढ़ें 

केरल में सरकार बनते ही कांग्रेस ने किया ‘शुभेंदु अधिकारी वाला काम’, भड़क उठा विपक्ष, क्या फैसला बदलेंगे वीडी सतीशन?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *