Headlines

पहले भारत, फिर पाकिस्तान… ये तीन क्रिकेटर दोनों देशों के लिए खेले क्रिकेट, एक का नाम तो चौंका देगा


भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला सिर्फ खेल नहीं बल्कि भावनाओं की जंग माना जाता है. दोनों देशों के रिश्तों में कई बार तनाव देखने को मिला, लेकिन क्रिकेट इतिहास में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिन्होंने दोनों देशों की टीम का हिस्सा बनकर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया. आइए जानते हैं उन तीन क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला

1- अमीर इलाही

अमीर इलाही उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने दोनों देशों की टेस्ट टीम का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने 1947 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. इसके बाद वो पाकिस्तान चले गए और वहां की राष्ट्रीय टीम के लिए भी खेले. अमीर इलाही ने कुल 6 टेस्ट मैच खेले, जिनमें से एक भारत और बाकी पाकिस्तान के लिए थे. फर्स्ट क्लास और इंटरनेशनल क्रिकेट मिलाकर उनके नाम 520 विकेट दर्ज हैं.

2-अब्दुल हफीज करदार

अब्दुल हफीज करदार को पाकिस्तान क्रिकेट का सबसे बड़ा शुरुआती चेहरा माना जाता है. पाकिस्तान क्रिकेट में उनके योगदान की वजह से उन्हें “फादर ऑफ पाकिस्तान क्रिकेट” कहा जाता है. करदार ने पहले भारत के लिए 3 टेस्ट मैच खेले, लेकिन बाद में पाकिस्तान टीम का हिस्सा बने और 1952 में टीम की कप्तानी भी संभाली. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 23 टेस्ट मुकाबले खेले. अपने टेस्ट करियर में करदार ने 26 मैचों में 927 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल रहे. वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 6832 रन दर्ज हैं.

3- गुल मोहम्मद

गुल मोहम्मद का नाम भी इस खास सूची में शामिल है. उन्होंने भारत के लिए 1946 से 1955 के बीच 8 टेस्ट मैच खेले. इसके बाद 1956 में पाकिस्तान की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कराची में टेस्ट मैच खेलकर इतिहास रच दिया. गुल मोहम्मद ने अपने टेस्ट करियर में 9 मुकाबलों में 205 रन बनाए. वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 118 मैचों में 5614 रन बनाए थे. इन तीनों खिलाड़ियों की कहानी क्रिकेट इतिहास का ऐसा अध्याय है, जो शायद दोबारा देखने को न मिले.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *