Headlines

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मायरा को नहीं बचा पाएगी अभिरा, कृष करेगा सारे सबूत चोरी


ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी इन दिनों मजेदार होती जा रही है. इसी वजह से शो की टीआरपी रैंकिंग में भी थोड़ी सुधार देखने को मिल रही है. इस बार टीआरपी लिस्ट में ये रिश्ता ने सातवां स्थान हासिल किया है. शो के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो मायरा पर मेहर की मौत का इल्जाम लगा है.

वहीं, मेहर की सच्चाई जानने के बाद मेहर ट्रामा में चली गई है. सो में अब तक देखने को मिला कि मेहर की वजह से मायरा जेल पहुंच चुकी है. ऐसे में वो खूब रो रही होती है. अरमान अपनी बेटी को सपोर्ट करने उसके पास पहुंचता है.

मायरा से स्टेटमें बदलने के लिए कहेगा अरमान

दूसरी तरफ अभिरा भी होश में आ जाती है और फिर मायरा के बारे में पूछती है. उसे पता चलता है कि उसकी बेटी जेल में है.शो में इस बीच बड़ा धमाका देखने को मिलने वाला है.अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि मायरा से अरमान स्टेटमेंट बदलने के लि कहता है.

वो मायरा से कहता है कि सिर्फ इसी तरह वो बच सकती है. अभिरा इसी बीच अपनी बेटी के पास पहुंचती है और कहती है कि वो कोर्ट में झूठ नहीं बोलेगी.अभिरा को मायरा इस दौरान मां कहने वाली है.वो अभिरा से कहेगी कि उसका केस वही लड़े.

उसके बाद अपनी बेटी को बचाने के लिए अभिरा निकल पड़ेगी. वो इस दौरान खूब सारे सबूत इकट्ठे करने वाली है, जिससे मायरा को बचा सके. लेकिन, रिपोर्ट के अनुसार कृष उन सारे सबूत को चोरी कर लेने वाला है. इधर, तान्या को पता चल चुका है कि उसका पति कृष भी मेहर से मिला हुआ था.

वो हर बात मेहर से शेयर करता था और उसी के लिए काम कर रहा था. इस बात को सुनने के बाद तान्या बहुत ज्यादा दुखी हो जाती है और कृष की जमकर क्लास लगाती है.इधर, मायरा को बचाने के लिए अभिरा जमीन आसमान एक करने वाली है.

ये भी पढ़ें:-एक-दूसरे से भिड़े प्रियंका चाहर चौधरी और अभिषेक मल्हान, पोस्ट शेयर कर बोले यूट्यूबर-‘इच्छाधारी नागिन जी..’

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *