शिवसेना (UBT) की पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ABP न्यूज को दिए इंटरव्यू के दौरान कांग्रेस, राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर खुलकर बात की. राहुल गांधी की ओर से कांग्रेस में वापस आने के सवाल पर उन्होंने दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया. प्रियंका चतुर्वेदी से पूछा गया कि अगर राहुल गांधी फोन करके कहें कि वापस पार्टी में आ जाइए तो उनका जवाब क्या होगा? इस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ”मैं पूछूंगी कि मोदी जी ने बुलाया तो मैं क्या करूं?”
उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा कि एक समय उनके लिए चीजें काफी खराब हो गई थीं. उन्हें व्यक्तिगत तौर पर लगने लगा था कि वह खुद भी काफी नकारात्मक होती जा रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों का उनसे जुनून खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है.
मुंबई लोकल में महिलाओं की वीडियो बनाकर AI से बनाई अश्लील तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
राजनीति में आर्थिक आजादी पर भी रखी बात
प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी आर्थिक स्वतंत्रता को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि वह किसी मध्यमवर्गीय परिवार से नहीं आतीं, लेकिन उनकी सोच हमेशा से यही रही है कि जिंदगी भर काम करते रहना चाहिए और खुद को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना चाहिए. वह अपनी आर्थिक आजादी के लिए लगातार काम कर रही हैं.
अपनी ही पार्टी में क्यों घिरीं प्रियंका चतुर्वेदी? ‘Inside Out With Megha Prasad’ में पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी EXCLUSIVE देखिए पूरी बातचीत आज यानी रविवार रात 8 बजे abp न्यूज के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर! @meghasprasad @priyankac19 #InsideOutWithMeghaPrasad #Shivsena #UddhavThackrey #PriyankaChaturvedi
— ABP News (@ABPNews) November 1, 2026
Gen Z की भाषा पर क्या बोलीं?
प्रियंका चतुर्वेदी को उन नेताओं में गिना जाता है, जो युवाओं से उनकी भाषा में जुड़ने की कोशिश करती हैं. इस पर उन्होंने कहा कि जब दूसरे नेता Gen Z की भाषा का इस्तेमाल करके कूल बनने की कोशिश करते हैं तो कई बार वह काफी अजीब और क्रिंज लगता है. उन्होंने साफ किया कि युवाओं से जुड़ने के लिए जबरदस्ती उनकी भाषा बोलना जरूरी नहीं है.
महाराष्ट्र की राजनीति और सत्ता परिवर्तन पर सवाल
महाराष्ट्र की राजनीति और सरकार बदलने के घटनाक्रम पर भी चर्चा हुई. प्रियंका चतुर्वेदी से सवाल किया गया कि आखिर उनकी पार्टी क्यों टूटी और सत्ता परिवर्तन कैसे हुआ? इस पर उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई ऑफर दिया जाता है और वह उसे स्वीकार कर लेता है तो साफ है कि पूरा घटनाक्रम पहले से तैयार किया गया था.
उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक प्रक्रिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि उनकी पार्टी सत्ता परिवर्तन के लिए संवैधानिक तरीकों में विश्वास करती है. उन्होंने संजय राउत के अल्बानिया से जुड़े बयान के संदर्भ में भी कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट को जलाने जैसी बातों के खिलाफ हैं.
PM मोदी की तारीफ वाले बयान पर संजय राउत बोले- क्या वो मेरे व्यक्तिगत दुश्मन?
खुद को बताया रील बनाने में नंबर वन
इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि अगर नेताओं के बीच रील बनाने की प्रतियोगिता हो तो कौन जीतेगा, तो उन्होंने खुद प्रियंका चतुर्वेदी का नाम लिया. वहीं, अपनी जिंदगी पर फिल्म बनने के सवाल पर उन्होंने दो संभावित नामों में से ‘मैं अपनी फेवरेट हूं’ को चुना.
