Headlines

अंधेरी कार, पिछली सीट… ऐसे हुई ईरानी राष्ट्रपति की मुज्तबा खामेनेई से सीक्रेट मीटिंग


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पेजेशकियान ने आवाज पर संदेह किया, मुलाकात अपमानजनक मानी।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने हाल ही में देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह मुज्तबा खामेनेई से मुलाकात की है. उनकी यह मुलाकात बेहद अलग तरीके से हुई है, जिसे लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है.

ईरान इंटरनेशनल ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कार की पिछली सीट पर सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई से मुलाकात की. सुप्रीम लीडर से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति पेजेशकियान को राजधानी तेहरान में एक गुप्त जगह पर ले जाया गया, जहां उन्हें एक अंधेरी और टिंटेड-विंडो वाली कार में उस व्यक्ति के साथ कुछ ही मिनट बिताने दिए गए, जिसे सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के तौर पर पेश किया गया था.

मुलाकात में नहीं दिखे चेहरे, सिर्फ आवाजें सुनकर हुई बातचीत

रिपोर्ट के अनुसार, पेजेशकियान इस मुलाकात के दौरान अपने बगल में बैठे व्यक्ति को देख तक नहीं पाए और बाद में उन्होंने पूछा कि क्या जो आवाज उन्होंने सुनी थी, वो सच में सुप्रीम लीडर की ही थी. पेजेशकियान और ईरान के तीसरे सुप्रीम लीडर के बीच हुई इकलौती ज्ञात मुलाकात के बारे में उनका बयान राष्ट्रपति के सार्वजनिक बयान से बिल्कुल अलग है. मई के महीने में, पेजेशकियन ने ट्रेड एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की एक सभा में कहा था कि उन्होंने नए लीडर के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में ढाई घंटे बिताए थे. 

ईरान इंटरनेशनल के सूत्रों के मुताबिक, ईरानी राष्ट्रपति और सुप्रीम लीडर के बीच की ये मुलाकात महज सिर्फ कुछ मिनट ही चली. इसके बाद राष्ट्रपति को जाने के लिए कह दिया गया. दरअसल, ये मुलाकात दबाव में हुई थी. खामेनेई का कार्यालय पेजेशकियान के बार-बार अनुरोध और इस्तीफा देने की धमकी के बाद ही इसके लिए सहमत हुआ था. राष्ट्रपति को बताया गया कि आमतौर पर होने वाली प्रक्रिया के उलट, उन्हें लीडर के सामान्य आवास पर नहीं बुलाया जाएगा. इसके बजाय, उनकी सुरक्षा टीम उन्हें तेहरान में किसी अज्ञात जगह पर ले गई. वहां उन्हें अपनी गाड़ी से निकालकर गहरे रंग की खिड़कियों वाली एक कमर्शियल कार की पिछली सीट पर बिठाया गया, जहां जाहिर तौर पर खामेनेई पहले से ही इंतजार कर रहे थे. वहां इतना अंधेरा था कि दोनों एक-दूसरे को देख नहीं पा रहे थे और खामेनेई के गार्ड्स ने उन्हें हाथ मिलाने की भी इजाजत नहीं दी. पूरी बातचीत सिर्फ आवाज के जरिए हुई.  

मुलाकात के बाद पेजेशकियान हो गए नाराज

रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम लीडर के साथ हुई इस तरह की मुलाकात और इस बर्ताव से पेजेशकियान नाराज हो गए और इसे अपमानजनक माना. राष्ट्रपति कार्यालय के लोगों के अनुसार, बाद में उन्होंने पूछा कि क्या उनके बगल में बैठा व्यक्ति वास्तव में सुप्रीम लीडर ही था, क्योंकि उन्होंने अंधेरे में सिर्फ आवाज सुनी थी. ये साफ नहीं है कि यह टिप्पणी गुस्से में की गई थी या उन्हें सच में शक था. इसके बाद पेजेशकियान ने सुप्रीम लीडर के आवास पर दूसरी मुलाकात का अनुरोध किया, जिसे अब तक ठुकरा दिया गया है. 

यह भी पढ़ेंः PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *