इस फोटो में भव्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं. साथ ही में मां कल्पना और पिता मेहुल बुच के साथ इस खूबसूरत पल को जी रही हैं.
भव्या ने इस फोटो को कोलाज करके पोस्ट किया हैं, जिसमें वो अपने माता-पिता के साथ हंसती नजर आ रही हैं.
भव्या ने क्रीम और गोल्डन कलर का लहंगा पहना है और साथ में रेड दुपट्टा कैरी किया हैं. उनका मेकअप और ज्वेलरी भी बहुत सिंपल और सुंदर हैं.
वहीं कल्पना ने ग्रीन और रेड कलर की साड़ी पहनी है और हेवी ज्वेलरी से लुक को कंप्लीट किया हैं. साथ ही मेहुल बुच ने गोल्डन और ग्रीन कलर का धोती, कुर्ता और दुपट्टा पहना हैं.
शादी का दिन हर लड़की और परिवार के लिए इमोशन से भरा होता है, जो इस फोटो में साफ झलक रहा है.
इस फोटो में भव्या अपने परिवार, बहनों और दोस्तों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं.
शादी में भव्या और उनके पति की जोड़ी बेहद सुंदर लग रही है और दोनों के परिवार भी उनपर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.