Headlines

अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली


भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच 6 जून से शुरू हुआ था. यह मैच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 564 रनों पर घोषित की. केएल राहुल और शुभमन गिल ने पहली पारी में शतक लगाया. बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल में भारत ज्यादा अच्छे हाल में नहीं है. ऐसे में अगर भारत, अफगानिस्तान को टेस्ट मैच में बड़े अंतर से हरा देता है तो जान लीजिए कि WTC की अंक तालिका पर क्या असर पड़ेगा/

जीतने पर भी कोई फायदा नहीं

अगर टीम इंडिया मुल्लांपुर टेस्ट में अफगानिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज कर लेती है, तो भी उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में कोई फायदा नहीं मिलेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि अफगानिस्तान उन 9 टीमों में शामिल नहीं है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भाग लेती हैं.

वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के अंतर्गत वे सीरीज आती हैं, जिनमें कम से कम 2 टेस्ट मैच खेले जाएं. मगर भारत और अफगानिस्तान के बीच केवल एक टेस्ट मैच खेला जाना है. इसलिए टीम इंडिया को जीतने पर भी WTC की टेबल में कोई फायदा नहीं मिलेगा.

छठे स्थान पर भारत

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पॉइंट्स प्रतिशत के हिसाब से टीमों की रैंकिंग की जाती है. 9 मैचों में 4 जीत के बाद भारत का जीत प्रतिशत 48.15 है और वह टेबल में छठे पायदान पर है. टीम इंडिया WTC 2025-27 चक्र में लगभग आधे मैच खेल चुकी है और यहां से उसके लिए फाइनल की राह बहुत मुश्किल लग रही है. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पहले और न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है. वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की गत चैंपियन दक्षिण अफ्रीका तीसरे नंबर पर है.

यह भी पढ़ें: 

भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी

श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *