Headlines

अभिजीत दीपके की मनोज जरांगे से अपील, खत्म करें अनशन, कहा- ‘महाराष्ट्र को…’


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे से मुलाकात की. मराठा आरक्षण की मांग कर रहे मनोज जरांगे का आज (शुक्रवार, 11 सितंबर) को अनशन का 14वां दिन है. इस दौरान अभिजीत दीपके अंतरवाली सराटी पहुंचे और मनोज जरांगे के स्टेज पर जाकर उनसे बातचीत की और उनका हाल जाना. 

अभिजीत दीपके ने अपने एक्स हैंडल पर फोटो शेयर कर बताया कि उन्होंने मनोज जरांगे से अपील की है कि अपना अनशन खत्म कर दें और अपनी सेहत पर ध्यान दें. महाराष्ट्र को उनकी जरूरत है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के मंत्री अतुल सावे के भाई-भतीजे पर हमला, ICU में भर्ती

‘मनोज जरांगे को अनशन नहीं करना पड़ता’

इतना ही नहीं, महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमला बोलते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि आज अगर सरकार ने बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और युवाओं के लिए बेहतर रोजगार योजनाओं पर काम किया होता तो मनोज जरांगे को भूख हड़ताल करने की जरूरत नहीं पड़ती. सीजेपी संस्थापक का कहना है कि मनोज जरांगे का अनशन यह साबित करता है कि जनता को अब सरकार पर भरोसा नहीं रह गया है. 

जालना डीएम ने भी मनोज जरांगे से की थी अपील

इससे पहले गुरुवार, 10 सितंबर को अंतरवाली सराटी गांव में स्कूली छात्राओं को हो रही परेशानी का हवाला देते हुए जालना की जिलाधिकारी ने भी मनोज जरांगे से अनशन समाप्त करने का आग्रह किया था. वहीं, जरांगे ने कहा था कि उनका प्रस्तावित मुंबई मार्च निश्चित रूप से होगा. उन्होंने अपने समर्थकों से 12 सितंबर को धरनास्थल पर इकट्ठा होने को कहा है, जिसके बाद मुंबई कूच की तारीख घोषित की जाएगी. 

‘छात्राओं ने स्कूल जाना बंद कर दिया है’- डीएम

जिलाधिकारी आशिमा मित्तल का कहना है कि मनोज जरांगे की भूख हड़ताल समाप्त कराना प्रशासन का कर्तव्य है. इसलिए भी क्योंकि आंदोलन और गांव में भीड़ जुटने से सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है. विरोध स्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जुटने के कारण अंतरवाली सराटी में छात्राओं ने स्कूल जाना बंद कर दिया है.

यह भी पढ़ें: मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *