Headlines

अभिजीत दीपके ने शेयर किया निशु आजाद का वीडियो, दिल्ली पुलिस से बोले- ‘खुलेआम…’


निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमला करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कॉकरोच जनता पार्टी कर रही है. निशु के पिता के लिए न्याय की मांग को लेकर सौरव दास और आशुतोष रांका नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे थे. अब सीजेपी के नेता अभिजीत दीपके ने भी पुलिस पर सवाल उठाया है.

अभिजीत दीपके ने निशु आजाद का 23 जून का वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो रोते हुए बता रही हैं कि कैसे उनके पिता पर हमला किया गया. वो पुलिस से उन्हें गिरफ्तार करने की रिक्वेस्ट भी कर रही हैं.

गुंडे खुलेआम घूम रहे

वीडियो में निशु के साथ स्टेज पर अभिजीत दीपके भी खड़े नजर आ रहे हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”जब निशु के पिता पर संघी गुंडों ने हमला किया, तो वह रोई और DCP सचिन शर्मा और दिल्ली पुलिस से दोषियों को गिरफ़्तार करने की गुहार लगाई. दो महीने बाद भी वे गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं. इस अपराध में मदद करने के लिए DCP सचिन शर्मा पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए.”

72 घंटे में गिरफ्तार होगा आरोपी
2 घंटे तक संसद मार्ग थाने में पुलिस अधिकारियों से सौरव दास, आशुतोष रांका और सांसद चंद्रशेखर आजाद से बातचीत की. 2 घंटे की मीटिंग के बाद चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”आरोपी अपने आरोप स्वीकार कर रहा है. पीड़ित डरा हुआ है ,वो स्टेस्ट्स लगा रहा है. संजय और उनकी बेटी को धमकी दी जा रही है. देश की राजधानी में ये हालत है. अधिकारी ने कहा 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार करेंगे. अटेम्पट टू मर्डर की धारा लगाएंगे. अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम दिल्ली पुलिस  और गृह मंत्री का घेराव करेंगे.”

ये भी पढ़ें: जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- ‘शुभकामनाएं डियर फ्रेंड…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *