अभिषेक शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. अब उन्होंने तबाही मचाते हुए वनडे मैच में दोहरा शतक लगा दिया है. यह कारनामा उन्होंने पंजाब स्टेट इंटर-डिस्ट्रिक्ट सीनियर वनडे टूर्नामेंट में किया है. अभिषेक ने केवल 91 गेंद में 233 रन जड़ दिए. इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 25 छक्कों सहित 40 बाउंड्री लगाईं.
इस इंटर-डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा अमृतसर की टीम के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने तरन तारन टीम के खिलाफ 91 गेंद में 233 रन बनाए. 25 छक्के और 15 चौकों से सजी इस पारी में अभिषेक ने 256.04 के तूफानी स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस मैच के स्कोरकार्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
अभिषेक शर्मा की डबल सेंचुरी की बदौलत अमृतसर की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 533 रन बना डाले. अभिषेक के अलावा उनके ओपनिंग जोड़ीदार अभय चौधरी ने 93 रन, जबकि अभिनव शर्मा ने भी 51 रनों की धुआंधार पारी खेली.
ABHISHEK SHARMA MAKES A STATEMENT 🔥
– He smashed 233 runs from just 91 balls with 15 fours & 25 sixes against Tarn Taran Men Sr in the One Day District match pic.twitter.com/QV4k83Oo5e
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 2, 2026
अभिषेक शर्मा ने 25 छक्के लगाकर 91 गेंदों में 233 रन बनाए,जिस टीम से वो खेल रहे थे उस टीम ने 50 ओवर में सिर्फ 533 रन बना सकी…!! pic.twitter.com/AQRYImqT5b
— Uday Yadav (@USY_79) August 2, 2026
बाउंड्री से ही बना दिए 210 रन
अभिषेक शर्मा के बल्ले में जैसे स्प्रिंग लगी थी. उन्होंने 233 रनों की पारी में 210 रन तो बाउंड्री से ही बना डाले. विपक्षी टीम तरन तारन के गेंदबाज चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे थे. अंततः आशीष लॉरेंस ने उन्हें अनिकेत सिंह के हाथों कैच करवाया. जब तक अभिषेक आउट हुए, तब तक एक विशाल स्कोर की नींव रखी जा चुकी थी.
220 रनों से जीती अमृतसर
अमृतसर द्वारा मिले 534 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई तरन तारन कभी जीत के करीब आई ही नहीं. दूसरी पारी में तरन तारन की टीम 50 ओवरों में 313 रन ही बना सकी, जिससे अमृतसर को 220 रनों की यादगार जीत मिली. अभिषेक ने सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी में भी कमाल किया. उन्होंने लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए.
भारतीय टीम की अगली टी20 सीरीज अक्टूबर में वेस्टइंडीज के साथ होगी, लेकिन उससे पहले अभिषेक शर्मा एशियन गेम्स में खेलते दिखेंगे, जो सितंबर के आखिरी सप्ताह में शुरू होंगे.
यह भी पढ़ें:
तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, इस सीरीज में संभालेंगे टीम की कमान
पंजाब किंग्स के स्टार शशांक सिंह ने अचानक छोड़ी अपनी टीम, वजह भी बताई
