Headlines

अमीर बाप की बेटी शशिकला को लोगों के घरों में करना पड़ता था झाड़ू-पोछा, नौकरानी से ऐसे बनीं स्टार


Shashikala Birth Anniversary: शशिकला हिंदी सिनेमा की उन अदाकाराओं में शुमार रही हैं जो दर्शकों के दिलों में अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी खूबसूती से भी जगह बनाने में कामयाब हुई थीं. उनका जन्म एक अमीर परिवार में हुआ था, लेकिन फिर वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि एक्ट्रेस को लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा करने के लिए मजबूर होना पड़ा था. हालांकि बाद में एक्ट्रेस बनकर उन्होंने अपनी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी थी.

अमीर परिवार में पैदा हुई थीं शशिकला

शशिकला का जन्म 4 अगस्त 1932 को महाराष्ट्र के सोलापुर में हुआ था. आज वो जीवित होती तो अपना 94वां जन्मदिन मना रही होती. एक्ट्रेस का ताल्लुक एक अमीर परिवार से हुआ करता था. हालांकि बाद में उनका परिवार दिवालिया हो गया था. जब शशिकला महज 6 साल की थीं तब उनके पिता कंगाल हो गए थे. ये उनके परिवार के लिए एक बहुत बड़ा झटका था. 

ये भी पढ़ें: ‘भारत से प्यार है तो दुबई में क्यों रह रहे हो?’ राज ठाकरे ने विवेक ओबेरॉय और आर माधवन पर साधा निशाना

लोगों के घरों में लगाती थीं झाड़ू-पोछा

शशिकला का परिवार बाद में मुंबई आ गया था. हालांकि परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह बदल चुकी थी. ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली की मदद के लिए मुंबई में लोगों ने घरों में नौकरानी के रूप में झाड़ू-पोछा का काम किया था.  

पहली फिल्म के मिले थे 25 रुपये

शशिकला ने बतौर बाल कलाकार फिल्मी दुनिया में काम करना शुरू किया था. 13 साल की उम्र में वो सबसे पहले फिल्म ‘जीनत’ में नजर आई थीं. साल 1945 में रिलीज हुई इस फिल्म के लिए शशिकला को 25 रुपये फीस मिली थी. हालांकि ये उस वक्त के हिसाब से 13 साल की नहीं शशिकला के लिए बहुत बड़ी रकम थी. इस फिल्म के लिए उन्हें एक्ट्रेस नूरजहां के पति ने कास्ट किया था, जिसमें वो एक कव्वाली सीन में दिखाई दी थीं.

अमीर बाप की बेटी शशिकला को लोगों के घरों में करना पड़ता था झाड़ू-पोछा, नौकरानी से ऐसे बनीं स्टार

ये भी पढ़ें: दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर होगा महा-क्लैश, शाहरुख खान की ‘किंग’ की तीन 3 बड़ी हॉलीवुड फिल्मों से टक्कर

कैंसर से हो गया था निधन

‘मदर 98’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘परदेसी बाबू’, ‘बादशाह’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘चोरी-चोरी’ जैसी 100 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली शशिकला ने छोटे पर्दे पर भी काम किया था. वो ‘अपनापन’, ‘किसे अपना कहें’, ‘सोनपरी’, ‘दिल देके देखो’ और ‘आह’ जैसे शोज का हिस्सा रहीं. कैंसर के चलते एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनका 4 अप्रैल 2021 को मुंबई में निधन हो गया था. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *