Headlines

अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक


अमेरिका और ईरान के बीच भीषण युद्ध चल रहा है. यूएस ने लगातार नौवीं रात को ईरान पर हवाई हमले किए हैं. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसको लेकर सोमवार (20 जुलाई) को जानकारी शेयर की है. उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बताया कि वे नए हमलों के जरिए ईरानी ताकत को कमजोर करना चाहते हैं. उसने ईरान पर मिसाइल और फाइटर जेट से भीषण बमबारी की है.

अमेरिका का कहना है कि ईरान स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाता है, वह इसी वजह से ईरानी तकात को पूरी तरह तबाह करना चाहता है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘ईरान पर किए जा रहे हमलों का मकसद उसे परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है.’ ट्रंप ने कहा कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा. 

ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी जवान की मौत

ईरान ने भी अमेरिकी हमलों का करारा जवाब दिया है. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक एक अमेरिकी सैनिक की मौत हुई है. सेना का कहना है कि उत्तरी इराक में ईरान ने एक ड्रोन से बम गिराया था, जो कि फटा नहीं था, लेकिन जैसे ही अमेरिकी जवान उसे डिफ्यूज करने गया, धमाका हो गया और उसकी मौत हो गई. 28 फरवरी से शुरू हुई इस जंग में अब तक 17 अमेरिकी जवानों की मौत हुई है.

कर्मिशयल जहाज पर लगी भीषण आग

इस बीच ब्रिटिश नौसेना ने एक अहम जानकारी शेयर की है. उसने बताया कि ओमान के तट पर एक कमर्शियल जहाज पर भीषण आग लग गई है. हालांकि अभी तक आग लगने का कारण सामने नहीं आया है. कयास लगाया जा रहा है कि अमेरिका या ईरान के हमले की वजह से जहाज पर आग लगी है. अहम बात यह भी है कि ईरान लगातार अमेरिकी हमलों का जवाब दे रहा है. उसने यूएस आर्मी के कई ठिकानों को निशाना बनाया है.

यह भी पढ़ें : ‘यह वेनेजुएला नहीं…’, ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *