कपिल शर्मा के शो में कई बार अर्चना पूरन सिंह के मड आइलैंड वाले बंगले की चर्चा होती रहती है. एक्ट्रेस के इस बंगले की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है. अब अर्चना पूरन सिंह मड आइलैंड में एक और नया बंगला लेने जा रही हैं. अपने बेटे आर्यमन के लेटेस्ट व्लॉग में अर्चना ने बताया कि वो एक नया बंगला खरीदने वाली हैं.
एक्ट्रेस के नए बंगले की कीमत 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है. व्लॉग में देखने को मिला कि अपने बेटों और पति परमीत सेठी के संग अर्चना पूरन सिंह मड आइलैंड में एक बंगला देखने जाती हैं. उन्होंने व्लॉग के जरिए दर्शकों को भी बंगले की झलक दिखलाई.
अर्चना ने बताया बंगले में क्या-क्या है
अर्चना ने इस दौरान बताया कि वो एक प्रॉपर्टी में इंवेस्ट करने की प्लानिंग कर रही हैं. क्योंकि, उन्होंने जो बंगला देखा है उसमें आलीशान गार्डन, स्विमिंग पूल और बाकी की सारी चीजें मौजूद है. अर्चना ने बताया कि ये बंगला उनके बजट से वैसे बाहर है, लेकिन वो फिर भी उसे खरीदना चाहती हैं.
ये भी पढ़ें:-सलमान खान संग काम कर चुकी इस एक्ट्रेस ने छोड़ी एक्टिंग, बनी कृष्ण भक्त, बोलीं- प्रेमानंद जी महाराज सपने में आए
अर्चना पूरन की इतनी है नेटवर्थ
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार अर्चना पूरन सिंह की नेटवर्थ 235 करोड़ रुपये है. आपको बता दें कि अर्चना पूरन सिंह द ग्रेट इंडियन कपिल शो से तगड़ी कमाई करती हैं. रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस हर एक एपिसोड के लिए 10 से 12 लाख रुपये चार्ज करती हैं.
कपिल शर्मा के शो का पांचवां सीजन 2 मई से शुरू होने वाला है. अर्चना पूरन सिंह एक बार फिर से इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं. अर्चना फिल्मों से भी खूब कमाई करती हैं. हाल ही में उन्हें राजकुमार राव की फिल्म टोस्टर देखा गया था.
यूट्यूब से करती हैं मोटी कमाई
इसके अलावा अर्चना पूरन सिंह यूट्यूब से भी मोटी कमाई करती हैं. रिपोर्ट के अनुसार यूट्यूब के जरिए अर्चना साल में 72 लाख रुपये तक कमा लेती हैं. अर्चना के बेटे भी यूट्यूब से खूब कमाते हैं.
ये भी पढ़ें:-‘अनुपमा’ की किंजल बनने वाली थी ‘तुलसी’ की बेटी परी, निधि शाह ने खुद किया ये बड़ा खुलासा
