Headlines

अली गोनी संग ब्रेकअप की खबरों पर जैस्मिन भसीन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘हर चीज…’


जैस्मिन भसीन और अली गोनी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. ऐसे में इन दिनों दोनों के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में काफी रही हैं. दरअसल, जैस्मिन ने सोशल मीडिया पर एक टैटू पोस्ट शेयर की थी और इसे बाद में डिलीट कर दिया गया था. फिर सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की अटकलें लगाई जाने लगी. अब इसी पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी और अपनी प्रतिक्रिया दी है.

‘बिग बॉस 14’ फेम जैस्मिन भसीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने अली गोनी संग ब्रेकअप की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘मेरी लाइफ में हर क्रिप्टिक मैसेज मेरे रिलेशनशिप के बारे में नहीं होती. कई बार महिला अपने बारे में भी बात रही होती है. हैरानी की बात है कि कैसे व्यूज और अटेंशन पाने के लिए मीडिया इसे ट्विस्ट करके पेश करता है. कपल की फोटोज को इस्तेमाल करके उन्हें ऐसे दिखाते हैं जिससे ज्यादा लोग उन्हें देखें. चिल करो.’

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ को कड़ी टक्कर दे रही मलयालम फिल्म, बनी तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर

जैस्मिन भसीन ने पोस्ट में क्या लिखा था?

बहरहाल, अगर बात की जाए कि जैस्मिन भसीन ने क्या पोस्ट शेयर किया था, जिसे अब डिलीट कर दिया है. उन्होंने स्टोरी में अपनी टैटू वाली फोटो शेयर की थी, जिसमें लिखा था, ‘मैं काफी हूं.’ उन्होंने लिखा था, ‘मेरे फर्स्ट टैटू की स्टोरी और उस पल की भी, जब मैंने खुद को चुना. इसके पहले मैंने बहुत समय ऐसे इंसान के तौर पर ढलने की कोशिश में बिताया, जिसके लिए मुझे लगा कि प्यार पाना आसान होगा.’ 

अली गोनी संग ब्रेकअप की खबरों पर जैस्मिन भसीन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हर चीज...
 
उन्होंने आगे लिखा था, ‘लंबे समय तक मैं खुद को छोटे सांचे में फिट करने की कोशिश करती रही. कभी खुद को बदलती तो कभी छोटा करती तो कभी एडस्टर करती. मैं बस वही बनने की कोशिश करती रहती जो मुझे लगता था कि प्यार पाने, अपनाएं जाने और किसा का हिस्सा महसूस करने के लिए जरूरी है. इस सफर में मैंने कहीं ना कहीं सबसे जरूरी इंसान को खो दिया. खुद को.’

अली गोनी संग ब्रेकअप की खबरों पर जैस्मिन भसीन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हर चीज...

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल टाइटल, 2 दिन में तोड़े 4 बड़े रिकॉर्ड्स

जैस्मिन भसीन ने खुद से किया वादा

जैस्मिन ने लिखा था, ‘मुझे एक सेशन में एहसास हो गया था कि मुझे खुद को छोटा करने की जरूरत नहीं है. इसलिए मैंने ये शब्द टैटू के तौर पर बनवा लिए. मैं अपने आप में काफी हूं. मुझे खुद को याद दिलाने की जरूरत है कि मैं परफेक्ट हूं. बल्कि इसलिए कि मुझे याद रखना है कि प्यार पाने के लिए मुझ बदलने की जरूरत नहीं है. मैं जैसी हूं वैसे ही प्यार पाने की हकदार हूं. ये टैटू खुद से किया गया एक वादा है कि प्यार पाने के लिए मैं कभी भी अपनी असलियत को नहीं छोड़ूंगा. मैं अपने आप में काफी हूं.’ हालांकि, बाद में इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया.

अली गोनी और जैस्मिन भसीन का रिलेशनशिप

आपको बता दें कि अली गोनी और जैस्मिन भसीन रिलेशनशिप में आने से पहले बेस्ट फ्रेंड थे. लेकिन ‘बिग बॉस 14’ में साथ आने के बाद इनके बीच नजदीकियां आईं. शो में अली ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी और जैस्मिन को सपोर्ट किया था. शो में ही दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *