Headlines

आपदा में अवसर! मलबे में बहकर आया सिलेंडर, इस शख्स ने तुरंत जमाया कब्जा


नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने चारों तरफ तबाही मचा दी है. रसुवा और नुवाकोट जिलों में त्रिशूली नदी और भोटेकोशी नदी में अचानक आई इस बाढ़ ने सैकड़ों घरों को अपनी चपेट में ले लिया. अब तक इस हादसे में सौ से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, वहीं सैकड़ों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें कई विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं.

हजारों लोग बेघर हो गए हैं और उनके घर, सड़कें, पुल और बिजली परियोजनाएं पूरी तरह तबाह हो गई हैं. जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन्हीं में से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें लोग बाढ़ में बहकर आए सिलेंडर को लेकर भागते दिख रहे हैं. 

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में नदी का पानी बहुत तेज रफ्तार से बह रहा है और उसके साथ बहुत सारा मलबा, कचरा और टूटी हुई चीजें बह रही हैं. नदी किनारे कई लोग खड़े होकर पानी को देख रहे हैं और कुछ लोग अपने मोबाइल से वीडियो भी बना रहे हैं. इसी दौरान पानी में एक गैस सिलेंडर बहता हुआ दिखाई देता है. जैसे ही एक शख्स की नजर उस सिलेंडर पर पड़ती है, वह बिना देर किए आगे बढ़ता है और पानी के पास जाकर उस सिलेंडर को खींचकर बाहर निकाल लेता है. आसपास खड़े कुछ लोग उसकी मदद भी करते नजर आते हैं. इतनी बड़ी आपदा के बीच इस तरह से मलबे में से काम की चीज उठा लेना ही इस वीडियो को खास बना रहा है, और यही वजह है कि यह वीडियो लोगों के बीच इतनी तेजी से फैल रहा है.

यह भी पढ़ेंः यह कैसी सादगी? लंदन में अकबरुद्दीन ओवैसी की बेटी की शादी, भड़के यूजर्स

लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. ज्यादातर लोग नेपाल में हुई इस त्रासदी पर दुख जता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि नेपाल में मासूम लोगों की जान जाना बहुत दुखद है और उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की. एक और यूजर ने लिखा कि नदी में शायद कई शव भी बह रहे होंगे जिनके बारे में किसी को पता भी नहीं चल रहा होगा. कुछ लोगों ने भगवान से मदद की गुहार लगाई और लिखा कि भगवान नेपाल की मदद करें. एक यूजर ने लिखा कि कोई खुशी मना रहा है तो कोई रो रहा है और कोई इस हादसे में अपनी जान गंवा रहा है. वहीं, कुछ लोगों ने बताया कि वीडियो में दिख रहे लोग असल में यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या नदी में किसी को मदद की जरूरत तो नहीं है. ज्यादातर कमेंट्स में नेपाल के लिए प्रार्थना करने की बात कही गई है और कमेंट्स सेक्शन में ज्यादातर भारत के लोगों ने अपनी संवेदना जताई है. कुल मिलाकर यह वीडियो हर किसी के लिए एक खौफनाक सपने की तरह बन गया है, यही वजह है कि ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया है.

यह भी पढ़ेंः  मौसमी के जूस में भी मिलावट? जूस वाले का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *