Headlines

आप चाहते हो कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, मगर मैं तब तक…, TMC में बगावत के बीच BJP पर भड़कीं ममता


तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कमारहाटी से विधायक मदन मित्रा ने बुधवार (15 जुलाई) को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट के अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद वह विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले दूसरे गुट में शामिल हो गए. बागी नेताओं को गद्दार करार देते हुए उन्होंने जनता से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि जो टीएमसी छोड़कर जाना चाहते हैं वो जा सकते हैं.

बीजेपी चाहती मुझे हार्ट अटैक आए: ममता

उन्होंने कहा, ‘बीजेपी चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आए, लेकिन मैं उन्हें बता देना चाहती हूं कि मैं तब तक जीवित रहूंगी जब तक उनका (बीजेपी) अंत न हो जाए.’ उन्होंने तृणमूल में फूट के बाद अभिषेक बनर्जी का जोरदार तरीके से बचाव करते हुए कहा कि उनके भतीजे को पार्टी पर हमला करने का ‘बहाना’ बना दिया गया है. ममता ने कहा कि अभिषेक और उनके परिवार के सदस्यों को बार-बार तलब किया गया लेकिन उन्होंने समझौता कर राहत पाने की बजाय राजनीतिक लड़ाई जारी रखना चुना.

हाल के हफ्तों में ममता बनर्जी का साथ छोड़ने वाले कई वरिष्ठ नेताओं ने अभिषेक बनर्जी पर पार्टी को तानाशाही तरीके से चलाने और डर का माहौल बनाने का आरोप लगाया था. ममता बनर्जी ने दल बदलने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मैं गद्दारों की ओर से लोगों से माफी मांगती हूं. मैंने राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए अपना ‘विवेक’ नहीं बेचा है.’ पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि समझौता करने से इनकार करने की वजह से उन्हें और उनके परिवार को लगातार राजनीतिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा.

दल बदलने के लिए क्या जा रहा मजबूर: ममता

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बीजेपी जांच एजेंसियों और पुलिस का इस्तेमाल कर नेताओं को दल बदलने के लिए मजबूर कर रही है. उन्होंने दावा किया कि कई नेता डर की वजह से दूसरी पार्टी में चले गए. उन्होंने कहा, ‘लोकसभा और राज्यसभा में अब भी हमारे 18 सांसद हैं. जो सांसद ‘सेटिंग कंपनी’ में शामिल हुए हैं, वे पुलिस के डर से ऐसा कर रहे हैं.’

ममता बनर्जी ने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा कि तृणमूल कांग्रेस छोड़ने वाले नेता बीजेपी की ‘वॉशिंग मशीन’ और बीजेपी समर्थित तृणमूल के बागी गुट में जा रहे हैं उन्होंने कहा, ‘जो व्यक्ति (मदन मित्रा) आज गया, उसने कल ही हमें बताया था कि उसे और उसके परिवार को समन मिला है. तभी हमें समझ में आ गया था कि वह पाला बदल सकता है. जिनकी सेटिंग है, वे बीजेपी की वॉशिंग मशीन में जा रहे हैं.’

ये भी पढ़ें : Explained: TMC में टूट और DMK-BJD को तोड़ने की कोशिश, मदन मित्रा के जाने से परिसीमन बिल कितने कदम आगे बढ़ा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *