आमिर खान की ‘ललकारा’ में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!


2025 में सक्सेसफुल फिल्म फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ देने के बाद अब आमिर खान फिल्म ‘ललकारा’ लेकर आ रहे हैं. फिल्म के इस साल के आखिर तक फ्लोर पर जाने की खबरें हैं. मेकर्स अभी कास्टिंग प्रोसेस में बिजी हैं. अब खबरें हैं कि फिल्म के लिए विक्रांत मैसी को अप्रोच करने की खबरें हैं. 

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, इस पीरियड ड्रामा में विक्रांत मैसी को एक अहम रोल ऑफर किया गया है. सोर्स के हवाले से लिखा, ‘आमिर खान के अलावा मेकर्स 3 और एक्टर्स को कास्ट के लिए खोज रहे हैं. विक्रांत मैसी को भी अहम रोल के लिए अप्रोच किया गया. एक्टर ने खुद को कई अलग-अलग जॉनर में रोल प्ले करके प्रूव किया है. हालांकि, विक्रांत ने अभी तक अपना मन नहीं बनाया है. फिल्म के लिए लंबी कमिटमेंट की जरुरत है. प्रीपरेशन और शूट दोनों ही काफी लंबे होने वाले हैं. इसीलिए विक्रांत मैसी कोई फैसला लेने से पहले अपनी उपलब्धता और दूसरी कमिटमेंट्स के बारे में सोचेंगे.’

ये भी पढ़ें- मोनोकनी पहन जब दलेर मेहंदी संग मुनमुन दत्ता ने लगाए ठुमके, ‘चढ़ती जवानी संभाल’ गाने में दिखीं

क्या होगी फिल्म की कहानी?

जुलाई में बॉलीवुड हंगामा ने रिपोर्ट में लिखा, ‘ललकारा बायोपिक नहीं होगी. ये भारत और पाकिस्तान के बीच 1952 की मशहूर टेस्ट सीरीज पर बेस्ड है. फिल्म की स्क्रिप्ट दंगल के पीयूष गुप्ता और नील बट्टे सन्नाटा के नीरज सिंह ने लिखी है. ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा है. इसमें दोस्ती, कॉम्पिटिशन, बंटवारा और नेशनलिज्म जैसे विषय भी दिखाए जाएंगे.’

आगे लिखा, ‘ललकारा को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर प्रोड्यूस करेंगे. राजकुमार हिरानी भी फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. आमिर का फरहान और राजकुमार हिरानी संग स्ट्रॉन्ग एसोसिएशन है. आमिर ने 2001 में फरहान की ‘दिल चाहता है’ में काम किया था. वहीं वो राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर ‘3 इडियट्स’ 2009 और ‘पीके’ 2014 में नजर आए थे.’

ये भी पढ़ें-  Theatre Release: 7 अगस्त को मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, थिएटर में रिलीज हो रही ये 6 फिल्में

फरहान अख्तर ने छोड़ी फिल्म

वहीं ये भी खबरें हैं कि फिल्म में फरहान अख्तर अहम रोल भी प्ले करने वाले थे. लेकिव अब वो ये रोल प्ले नहीं कर रहे हैं. उकी जगह सिद्धांत गुप्ता को कास्ट किया गया है. फरहान अख्तर ने शेड्यूलिंग ईश्यू की वजह से फिल्म छोड़ दी है. वो नीरज पांडे की अपकमिंग बायोग्राफिकल ड्रामा में आरडी बर्मन का रोल प्ले करते दिखेंगे. वो इस रोल की तैयारी में हैं. इस रोल के लिए उन्हें बहुत मेहनत और समय की जरुरत है. इसीलिए फरहान को दोनों प्रोजेक्ट में बैलेंस करने में दिक्कत आ रही थी.

भले ही फरहान फिल्म में एक्टिंग करते नजर नहीं आएंगे, लेकिन वो प्रोड्यूस रहेंगे.

विक्रांत मैसी की फिल्में
वहीं विक्रांत मैसी की बात ककें तो इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं. वो दो वेब शो में दिखे. ‘प्रीतम और पेदरो’ में उनका ग्रे कैरेक्टर था. वहीं ‘मुसाफिर कैफे’ में वो रोमांटिक अंदाज में दिखें. दोनों में ही विक्रांत को काफी पसंद किया गया. इसके अलावा वो White में दिखेंगे. ये गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर का रोल प्ले करते नजर आएंगे. इसके अलावा ये भी खबरें हैं कि उन्हें अजय देवगन की फिल्म चौहान में भी ग्रे कैरेक्टर मिला है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *